केजरीवाल का मायावती के भतीजे ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया द्रौपदी कनेक्शन!

Published : Jan 06, 2025, 02:05 PM IST
BSP Leader

सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से कई सारे वादे कर डाले हैं। अब अरविंद केजरीवाल पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर देश की सभी पार्टियां सतर्क होती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली वालों का दिल जीतने के लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के नेता कई तरह के वादे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से कई सारे वादे कर डाले हैं। अब अरविंद केजरीवाल पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल के वादों को द्रौपदी की साड़ी की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के वादे पूरे नहीं होते वो सिर्फ खिंचते रहते हैं।

रविवार के दिन बहुजन समाझ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। साथ ही उन्हें संविधान और अंबेडकर का विरोधी भी बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी की तरह है जो कभी पूरी नहीं होते हैं। अपनी बात रखते हुए आकाश आनंद ने कहा,' एक बार नहीं कई बार ये वादा किया है। 2014 में उन्होंने वादा किया था कि मैं 8 लाख रोजगार दूंगा। 2022 में दोबारा वादा किया कि मैं 20 लाख से ज्यादा रोजगार दूंगा। लेकिन आज 11 साल बाद भी केजरीवाल की सरकार ने साढ़े बारह हजार नौकरिया दी हैं।

द्रौपदी की साड़ी की तरह केजरीवाल के वादे

इसके अलावा बसपा नेता आकाश ने कहा कि भाई साहब इनसे यदि कोई सवाल करें कि अपने वादों के पिटारो को खोलकर दिखाओ तो ये लंबी लंबी हांकते हैं जैसे द्रौपदी की साड़ी हो... ये फेंके जाएं, हम लपेटते जाएं। 28 लाख नौकरियों का वादा किया था। दिया साढ़े 12 हजार। ये भी कोई वादा हुआ। इसे तो हम धोखा भी नहीं कह सकते। ये तो सामने मुंह पर झूठ बोलकर गया आदमी है।

ये भी पढ़ें-

HMPV वायरस के लिए दिल्ली सरकार हुई सख्त, ऐसे किया लोगों को अलर्ट

आम जनता के लिए खोला जाएगा केजरीवाल का शीश महल? ये होगी टाइमिंग

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते