
नेशनल न्यूज। भारत में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले राफेल फाइटर जेट को लेकर फ्रांस के साथ डील पर वार्ता होने वाली है। 30 मई को भारत 26 राफेल जेट विमान को लेकर फ्रांस के साथ वार्ता कर उसकी सप्लाई आदि को लेकर खास बैठक करने वाला है। इस 50 हजार करोड़ रुपये की डील को लेकर वार्ता में कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। राफेल खरीद के लिए होने वाली बैठक के लिए फांसीसी दल के कई नेता और अधिकारी भारत बैठक करने के लिए आने वाले हैं।
INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य के लिए खरीदे जाएंगे जेट
भारत की ओर से इस फाइनेंशियल के अंत तक फ्रांस के साथ डील पर बात फाइनल करने और इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने का प्रयास किया जाएगा। भारत की ओर से INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य के लिए 26 राफेल फाइटर जेट खरीदे जा रहे हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए दिसंबर में ही भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। फ्रांस की ओर से कनसेंट लेटर का जवाब भी दिल्ली में ही प्रस्तुत कर दिया गया है। ऐसे में आने वाले समय में भारत के पास 26 और राफेल जेट होंगे। खास बात ये है 22 राफेल जेट सिंगल सीटर होंगे जबकि 4 राफेल 2 सीटर मंगाए जा रहे हैं।
राफेल विमान की खासियत
राफेल फाइटर जेट बनाने में 70 मिलियन की लागत आती है। इसकी लंबाई 15.27 मीटर है और इसमें एक या दो पायलट बैठ सकते हैं। ये विमान ऊंची उड़ाने लेने में भी माहिर है। राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह अधिकतम 24,500 किलोग्राम का भार उठा सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2200 से 2500 किमी. प्रतिघंटा है। इसकी रेंज 3700 किमी है। विमान में एमबीडीए एमआइसीए, एमबीडीए मेटेओर और एमबीडीए अपाचे आदि कई तरह की मिसाइलें और गन लगी होती है। इसमें लगी 1.30 एमएम की गन एक बार में 125 राउंड फायर करने में सक्षम है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.