Mizoram Polls: MoS राजीव चंद्रशेखर का मिजोरम दौरा, इन दो जिलों में करेंगे मीटिंग

Published : Oct 25, 2023, 09:09 PM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर चुनावी राज्य मिजोरम का दौरा करेंगे। 26 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर मिजोरम के सैहा और मामित जिलों के दौरे पर रहेंगे। 

Mizoram Assembly Election 2023. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर गुरूवार यानि 26 अक्टूबर को मिजोरम की पहली यात् करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री सैहा और ममित जिलों में सार्वजनिक मीटिंग्स करेंगे और नेताओ, जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इन मीटिंग्स के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत द्वारा की गई प्रगति की जानकारी देंगे।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों की देंगे जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री बताएंगे कि भारत कैसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इतना ही नहीं वे भारत सरकार की सबसे कामयाब योजनाओं की भी जानकारी देंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भारत की तेज गति को रेखांकित करेंगे और विशेष तौर पर मिजोरम की क्षमता पर प्रकाश डालेंगे। राज्यमंत्री इस बात पर भी जानकारी देंगे कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कैसे केंद्र सरकार ने उत्तर पूर्व का सबसे ज्यादा विकास किया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

पूर्वोत्तर का हुआ है तेज विकास

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास के नए युग की शुरुआत के बारे में भी जानकारी देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सैहा को 2006 में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों में से एक माना था। यह इसे पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि कार्यक्रम (बीआरजीएफ) से वित्त पोषण का हकदार बनाता है। इस बीच मिजोरम के ममित जिले में स्थित हैचेक तीन विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जिसे आकांक्षी जिले का दर्जा प्राप्त है। राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर अपनी पिछली यात्राओं के दौरान उत्तर पूर्व क्षेत्र में देखे गए परिवर्तन को उजागर करने में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने निवेशकों के लिए क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को बताया है। साथ ही विकास का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें

22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, पीएम मोदी ने स्वीकार किया निमंत्रण

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?