Mission Chandrayaan-3. भारत ने चंद्रयान मिशन-3 लांच कर दिया है और भारत जल्द ही दुनिया के उन खास चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां अभी तक पहुंचने की क्षमता सिर्फ 3 देशों ने दिखाई थी। भारत का यह अभियान लगातार 73 दिनों यानि की करीब 1752 घंटों से चल रहा था। इस मिशन को कामयाब करने के लिए एक खास टीम लगातार काम करती रही है।
क्या है भारत का चंद्रयान मिशन-3
भारत की तरफ से चंद्रयान-3 मिशन को लांच कर दिया गया है। 14 जुलाई को दोपहर करीब 2.35 बजे मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 5 अगस्त को यह यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग के बाद डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के सचिव और इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने ऐलान किया कि चंद्रयान-3 ने अपनी जर्नी शुरू कर दी है और वह निश्चित समय पर चंद्रमा पर लैंड कर जाएगा।
कौन हैं मिशन चंद्रयान-3 के 7 हीरो
चंद्रयान-3 के लिए 73 दिनों से काम कर रही टीम
चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे उस टीम का बड़ा योगदान है, जो लगातार 73 दिनों से काम कर रही है। इस मिशन के डायरेक्टर मोहन कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरामुथवेल, एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना जैसे साइंटिस्ट लगातार इस मिशन को सफल बनाने के लिए काम कर रहे थे। मिशन के डायरेक्टर मोहन कुमार तो इतने डेडिकेटेड रहे कि वे हर पल पर बारीकी से नजर रख रहे थे। यह जानकारी देते समय वे इमोशनल भी हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.