कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लेकिन चीन में उठा चक्रवाती तूफान कर सकता है मानसून को कमजोर

Published : Jul 22, 2021, 08:25 AM ISTUpdated : Jul 22, 2021, 09:18 AM IST
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लेकिन चीन में उठा चक्रवाती तूफान  कर सकता है मानसून को कमजोर

सार

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्यभारत में भी जबर्दस्त बारिश के आसार हैं। जानिए क्या कहती है भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी..

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोंकण और गोवा के अलावा महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। मध्यभारत के कई क्षेत्रों में भी जबर्दस्त बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 2 दिनों तक महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, दक्षिणी आतंरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में अति वृष्टि यानी भारी बारिश का अनुमान है।

महाराष्ट्र; खासकर मुंबई के हालात खराब
IMD ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समुद्रीय तटों से दूर रहने को कहा गया है।

उधर, दक्षिणी तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति बन रही है। लगातार बारिश के चलते वैगा बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। राज्य के जलसंसाधन मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बांध का जलस्तर 68.5 फीट पहुंच जाएगा, मौसम विभाग अलर्ट जारी कर देगा।

उत्तराखंड में तबाही
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में हालात खराब हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग रास्ते में मलबा आने से फिर बंद करना पड़ा।

चीनी तूफान कर सकता है प्रभावित
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी चीन सागर पर बना टायफून इंफा चक्रवाती तूफान दक्षिण पश्चिम मानसून पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। इससे उत्तरी राज्यों में मानसून कमजोर पड़ सकता है।

pic.twitter.com/anRdwWFORH

ic.twitter.com/iMKhRcjxgg

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़