PM बनने के बाद मोदी ने हर बार ऐसे खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, 2014 में मां से मिले थे 5001 रुपए

Published : Sep 16, 2019, 04:49 PM ISTUpdated : Sep 16, 2019, 08:05 PM IST
PM बनने के बाद मोदी ने हर बार ऐसे खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, 2014 में मां से मिले थे 5001 रुपए

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 69 वां जन्मदिन है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने 7 दिनों तक सेवा सप्ताह मनाने का फैसला किया है। जन्मदिन पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात जाएंगे और अपनी मां से मुलाकात करेंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने हर जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया है।  

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 69 वां जन्मदिन है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने 7 दिनों तक सेवा सप्ताह मनाने का फैसला किया है। जन्मदिन पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात जाएंगे और अपनी मां से मुलाकात करेंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने हर जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया है।

2014 में मां से मिले 5001 रुपए का उपहार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 64 वें जन्मदिन के अवसर पर अहमदाबाद में अपनी मां हीराबा से मुलाकात की थी। पीएम ने अपनी मां का अभिवादन किया और आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूए थे। मां ने बेटे को जन्मदिन के उपहार के रूप में 5001 रुपए दिए थे, जिसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान कर दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने 64 वें जन्मदिन पर अहमदाबाद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए एक विशेष रात्रिभोज मोदी की भी मेजबानी की थी। 

2015 में सैन्य प्रदर्शनी 'शौर्यांजलि' देखने गए
मोदी ने 2015 में जन्मदिन के दिन 1965 के भारत-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती को चिह्नित करने के लिए एक सैन्य प्रदर्शनी 'शौर्यांजलि' का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि युद्ध के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को कोई भी भारतीय भूल नहीं सकता है। गैर-सरकारी संगठन सुलभ ने पीएम मोदी के जन्मदिन को 'स्वच्छ दिवस' घोषित किया। जन्मदिन से पहले साइना नेहवाल ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 2015 के विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली साइना नेहवाल ने मोदी को वह रैकेट भेंट किया।

2016 में मोदी के लिए 989 दीपक जलाकर मनाया गया जन्मदिन
मोदी ने 2016 में अपने 66 वें जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने के लिए गांधीनगर गए। इसके बाद वे नवसारी गए जहां उन्होंने एक समारोह में भाग लिया। नवसारी में 1000 दिव्यांगों ने करीब 30 सेकंड में 989 दीपक जलाए। एक ही जगह 1200 व्हील चेयर दिव्यांगों को दी गईं। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई। इसके पहले अमेरिका में 346 लोगों को एक साथ व्हील चेयर्स दी गई थीं।

2017 में नर्मदा बांध का उद्घाटन किया 
मोदी ने 67वां 2017 में अपने जन्मदिन के मौके पर मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा था, "आज नर्मदा बांध के उद्घाटन के बाद सरदार पटेल की आत्मा खुश हो गई होगी। उन्होंने आजादी से पहले ही बांध की कल्पना की थी।" जन्मदिन के मौके पर भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के आवास का भी दौरा किया, जिनकी मृत्यु 16 सितंबर को हुई थी। 

2018 में वारणसी में स्कूली बच्चों को बांटे सोलर लैंप
प्रधानमंत्री ने अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और छात्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पीएम मोदी छात्रों के लिए कुछ उपहार भी लेकर गए थे। उन्होंने छात्रों को एक सोलर लैंप, स्टेशनरी, स्कूल बैग और नोटबुक दी। बाद में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।  भाजपा मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68 वें जन्मदिन के अवसर पर 568 किलो के लड्डू का भी अनावरण किया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?