पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब

Published : Sep 16, 2019, 03:59 PM IST
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब

सार

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मेंधर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागे। 

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

छोटे हथियारों से शुरू की फायरिंग 
पाकिस्तान की ओर से रविवार रात मोर्टार के गोले दागे जाने की घटना के दौरान सेना के कुछ जवान भी घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मेंधर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया।

घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर
सेना का एक दल नियंत्रण रेखा पर सतर्क बैठा था, उसी दौरान उनके निकट मोर्टार के गोलों से विस्फोट हुआ जिससे कुछ सैनिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मोदी सरकार का ‘खतरनाक प्लान’! गैस माफियाओं पर शिकंजा, अब हर दिन होगी रिपोर्टिंग
संसद में ‘दागी’ और ‘धनवान’ सांसदों की भरमार! ADR रिपोर्ट ने दिखाई नेताओं की चौंकाने कुंडली