जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Published : Sep 16, 2019, 03:38 PM IST
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

सार

 जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात कर राज्य की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।  


नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की, यह जानकारी प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए दी। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

कश्मीर घाटी में लगातार 43वें दिन भी आम जीवन प्रभावित रहा।

सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि मलिक ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में मोदी को जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पांच अगस्त को खत्म कर दिया गया था और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में बांट दिया गया था। घाटी में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधों में छूट दी है, लेकिन कारोबारी प्रतिष्ठान अब भी बंद है और सार्वजनिक वाहन भी सड़कों से नदारद हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP Election 2027: कांग्रेस की 150 सीटों पर अड़ी, सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, अखिलेश-राहुल क्या करेंगे?
Russia Supports India UNSC Seat: UNGA में भारत का समर्थन, देखिए लावरोव ने क्या कहा?