मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर अमेरिका ने कहा- 'दिल से बधाई', पीएम मोदी ने जताया विश्व नेताओं का आभार

Published : Aug 24, 2023, 08:04 AM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 11:44 AM IST
Chandrayaan-3 landing

सार

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के बाद दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। पीएम ने सभी को धन्यवाद कहा है। 

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने जैसे ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग की दुनियाभर से भारत को शुभकामनाएं मिलने लगीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए विश्व नेताओं का आभार जताया है।

अमेरिका ने कहा-'दिल से बधाई'

चंद्रयान-3 की सफलता पर अमेरिका ने अनोखे अंदाज में बधाई दी है। अमेरिकी विदेश विभाग की हिंदुस्तानी प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने हिंदी में कहा, "इंडिया के लोगों को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर कामयाबी से उतरने पर दिल से बधाई। इस काययाबी से भारत चांद पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा और चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।"

पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की शुभकामनाओं के जवाब में कहा कि यह मील का पत्थर सिर्फ भारत का गौरव नहीं है बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का प्रतीक है।

 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मैं महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। यह मील का पत्थर न केवल भारत का गौरव है बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का प्रतीक है। विज्ञान और अंतरिक्ष में हमारे प्रयास सभी के लिए एक उज्जवल कल का मार्ग प्रशस्त करें।”

यूएई के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया “भारत के चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग एक महत्वपूर्ण घटना है। मैं मानव जाति की सेवा में इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।"

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्वीट किया, “नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई। यह भारत के लोगों के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर और गर्व का क्षण है। भारत अंतरिक्ष की खोज में अग्रणी बन गया है। भारत की इस सफलता से दुनिया भर के वैज्ञानिकों को लाभ होगा।” इसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट कर लेयेन को धन्यवाद दिया।

 

 

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सान्चेज ने ट्वीट किया, “भारत की उपलब्धि मानवता के लिए नए क्षितिज खोलती है। यह मिशन विज्ञान की शक्ति, वैज्ञानिक प्रगति और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हमें मिले महान अवसरों का प्रमाण है। नरेंद्र मोदी, आपको बधाई।” सान्चेज को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विज्ञान की शक्ति के माध्यम से भारत सभी के लिए उज्जवल भविष्य की दिशा में काम कर रहा है।

 

 

मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग की है। इस उपलब्धि के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं। यह सफलता पूरी मानवता की है। नरेंद्र मोदी, आपके प्रेरक शब्दों और नेतृत्व के लिए धन्यवाद।"

भूटान के प्रधान मंत्री लोटे शेरिंग ने ट्वीट किया, “बधाई हो नरेंद्र मोदी और भारत। हम चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आपके साथ जश्न मना रहे हैं। आप सभी की तरह हमने भी प्रार्थना की।" इसके जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, “धन्यवाद भूटान के पीएम लोटे शेरिंग। भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम वैश्विक कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए है।"

 

 

यह भी पढ़ें- साइकिल से चांद तक: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही वायरल हुई साइकिल पर रॉकेट के पुर्जे ले जाते इसरो के वैज्ञानिक की तस्वीर

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर ने भेजी 1st तस्वीर, आप भी देखें...ISRO ने दी यह लेटेस्ट अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके