चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक काम करने लगा है। विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सबसे लेटेस्ट और पहली तस्वीर भेजी है।

Vikram Lander 1st Image. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक काम करने लगा है। विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सबसे लेटेस्ट और पहली तस्वीर भेजी है। 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 ने चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की और इसके बाद विक्रम लैंडर ने चंद्रमा से पहली तस्वीर भेजी है। यह बेहद शानदार तस्वीर है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। विक्रम लैंडर ने इसरो के वैज्ञानिकों को मैसेज भी भेजा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

लैंडर का कुछ हिस्सा भी तस्वीर में दिखा

चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिग की, जिसके बाद लैंडर विक्रम ने पहली तस्वीर भेजी है। इस फोटो में लैंडर का भी कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है। लैंडिंग के बाद विक्रम ने पहला मैसेज भी भेजा जिसमें उसने इसरो से कहा कि मैं मंजिल पर पहुंच चुका हूं और आप भी। इस मैसेज के बाद इसरो के वैज्ञानिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शाम 6 बजकर 4 मिनट के बाद से पूरे देश में जबरदस्त खुशी का माहौल बना हुआ है। देश और दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भारत की इस सफलता पर बधाईयां दे रहे हैं। पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है। विदेशों में भारतीय दूतावासों पर मिठाइयां बांटी गई हैं।

Scroll to load tweet…

चांद के साउथ पोल पर कोई नहीं पहुंचा था

अब तक का यही रिकॉर्ड रहा था कि चंद्रमा के साउथ पोल तक कोई नहीं पहुंच पाया था। चांद के साउथ पोल पर ही चंद्रयान-3 को लैंड कराकर वैज्ञानिक खोजें की जानी हैं और भारत ने सफ लैंडिंग कराकर दुनिया को नया रास्ता दिखाया है। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। विक्रम साराभाई को ही भारतीय स्पेस प्रोग्राम का जनक कहा जाता है।

यह भी पढ़ें

गजब! चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद कांग्रेस ने ISRO को नहीं, नेहरू को दिया पूरा क्रेडिट