भारत के चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। वहीं अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। यह पॉलिटिक्स कांग्रेस और बीजेपी की बधाईयों के बाद सामने आई।

Chandrayaan-3 Mission Success. भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता पर पूरी दुनिया भारत और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं लेकिन भारत में कांग्रेस पार्टी ने ऐसी बधाई दी कि यूजर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, कांग्रेस ने चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई तो दी लेकिन सारा क्रेडिट पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दिया। यहां तक कि इसरो की स्थापना को लेकर भी कांग्रेस ने पंडित नेहरू को ही क्रेडिट दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर सवाल उठा दिए।

@amishra77 ने दिया यह कमेंट

सोशल मीडिया यूजर अखिलेश मिश्रा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @amishra77 पर कांग्रेस और बीजेपी की बधाई वाली पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। बीजेपी ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। कांग्रेस ने सिर्फ नेहरू की तस्वीर शेयर की और इसरो का नाम नहीं लिया। बीजेपी ने इसरो को बधाई दी। मतलब, इनके लिए एक परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दूसरे यूजर्स ने भी कमेंट किया है।

Scroll to load tweet…

दुनिया भर से भारत को मिल रही बधाईयां

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं कर सका। जी हां, भारत ने चंद्रमा के सबसे जटिल दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में सफलता दर्ज की है। इस उपलब्धि के बाद दुनियाभर से भारत को बधाईयां मिल रही हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो सहित देश के 140 करोड़ लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

ऐसे हुई चंद्रयान की सफल लैंडिंग

चंद्रयान-3 की लांचिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे लांच किया गया। इससे पहले 11 जुलाई को 24 घंटे का रिहर्सल किया गया। लांचिंग के बाद 15 जुलाई को पहला ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स फायर किया गया। 25 जुलाई को चंद्रयान की पहली ऑर्बिट बदली गई। 1 अगस्त को यह ट्रांसलूनर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया गया। 20 अगस्त को डिबूस्टिंग के साथ स्पीड कंट्रोल की गई और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें

चंद्रयान 3 की सफलता पर पाकिस्तान-इजराइल और नासा ने दी जबरदस्त बधाई, ब्रिटिश हाइकमिश्नर ने हिंदी में लिखा- वर्ल्ड के लिए यह बड़ा मूमेंट