Published : Sep 16, 2025, 05:09 PM ISTUpdated : Sep 16, 2025, 05:14 PM IST
World Most Popular Leaders: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वर्ल्ड लीडर्स में टॉप पर हैं। Morning Consult ने 2 से 8 सितंबर के बीच एक सर्वे कराया, जिसके मुताबिक उन्हें 71% लोगों ने पसंद किया है। जानते हैं बाकी लीडर्स का हाल।
मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टॉप पर हैं। उन्हें 71% लोगों ने पसंद किया है, जबकि 22% लोगों ने नापसंद किया है। वहीं, सर्वे में शामिल 7% लोगों ने कोई ओपिनियन नहीं दिया है।
210
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 59% लोगों ने अप्रूव किया है, जबकि 30% लोगों ने डिसअप्रूव किया है। इसके अलावा 11% लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोई राय नहीं दी।
310
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 55% लोगों ने पसंद किया है, जबकि 35 फीसदी ने नापसंद किया है। 10% लोगों ने कोई ओपनियन नहीं दिया।
410
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चौथे नंबर पर हैं। उन्हें 53% लोगों ने पसंद किया है, जबकि 36% ने नापसंद किया है। 12% ऐसे हैं, जिन्होंने कोई राय नहीं दी।
510
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उन्हें 52.57% लोगों ने अप्रूव किया है, जबकि 43% ने डिसअप्रूव किया है। 4% लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोई ओपिनियन नहीं दिया है।
610
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबौम लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्हें 52.19% लोगों ने पसंद किया है, जबकि 41% लोगों ने नापसंद किया है। 8% लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोई राय नहीं दी।
710
स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति कैरिन केलर-सूटर लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उन्हें 49% लोगों ने अप्रूवल रेटिंग दी है, जबकि 35% लोगों ने डिसअप्रूव किया है। 17 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
810
लिस्ट में आठवें नंबर पर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। हालांकि, उन्हें सिर्फ 44% लोगों ने ही पसंद किया है। 49% लोगों ने डिसअप्रूव किया है। वही, 7 फीसदी लोगों ने कोई राय नहीं दी।
910
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। उन्हें 41% लोगों ने पसंद किया है, जबकि 48% ने डिसअप्रूव किया है। इसके अलावा 11 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोई ओपिनियन नहीं दिया।
1010
दसवें नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा हैं। उन्हें 40% लोगों ने लाइक किया है, जबकि 54 प्रतिशत लोगों ने नापसंद किया है। 6% लोगों ने उनके बारे में कोई राय नहीं दी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.