मोस्ट वांटेड दीपक बॉक्सर मेक्सिको में अरेस्ट: दिल्ली में सरेराह बिल्डर की हत्या कर फेसबुक पोस्ट पर बताई थी वजह, गोगी गिरोह का बन बैठा था सरगना

Published : Apr 04, 2023, 02:11 PM ISTUpdated : Apr 04, 2023, 05:04 PM IST
delhi police

सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एफबीआई (FBI) की मदद से गैंगेस्टर को मेक्सिको सिटी में गिरफ्तार किया है।

Deepak Boxer arrested: देश की राजधानी दिल्ली का मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर्स में एक दीपक बॉक्सर को अरेस्ट कर लिया गया है। दीपक बॉक्सर की गिरफ्तारी मेक्सिको में हुई है। उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एफबीआई (FBI) की मदद से गैंगेस्टर को मेक्सिको सिटी में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर को एक या दो दिन में भारत लाया जाएगा। वह दिल्ली-एनसीआर के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक है, जो फर्जी पासपोर्ट पर देश से भाग गया था। यह पहली बार है जब दिल्ली पुलिस ने भारत के बाहर किसी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर फरार हो गया था बॉक्सर, तीन लाख का है इनामिया

पुलिस ने बताया कि वांटेड दीपक ने देश छोड़ने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। उसने 29 जनवरी को कोलकाता से रवि अंतिल उर्फ रवि अंतिल के नाम पर मैक्सिको के लिए उड़ान भरी। पुलिस ने दीपक बॉक्सर पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

दिल्ली की सड़क पर सरेआम मारी थी बिल्डर को गोली, फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी

अगस्त 2022 में एक हत्या करने के बाद से दीपक बॉक्सर फरार चल रहा था। बिल्डर अमित गुप्ता को दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक व्यस्त सड़क पर कई बार गोली मारी गई थी। एक फेसबुक पोस्ट में बॉक्सर ने दावा किया कि गुप्ता की हत्या उसके द्वारा की गई थी। बताया कि हत्या का मकसद जबरन वसूली नहीं, बल्कि बदला लेना था। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिल्डर एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह, टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़ा था। दीपक बॉक्सर ने कहा कि अमित गुप्ता उस गिरोह का फाइनेंसर था।

गोगी गिरोह का सरगना बन गया था दीपक बॉक्सर

दीपक बॉक्सर गोगी गिरोह का प्रमुख था। 2021 में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद दीपक बॉक्सर ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। जितेंद्र गोगी को टिल्लू गिरोह के गुंडों ने गोली मार दी थी, जो वकीलों के वेश में अदालत परिसर में दाखिल हुए थे। दीपक तब सुर्खियों में आया था जब उसने गोगी को सात साल पहले हरियाणा में पुलिस हिरासत से मुक्त कराया था। वह दो साल पहले दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में पुलिस कर्मियों पर हमला करने में भी शामिल था और उसने फज्जा को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की थी। वांटेड अपराधी फज्जा 28 मार्च 2021 को रोहिणी इलाके के एक फ्लैट में स्पेशल सेल की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। फज्जा 25 मार्च को यहां के एक सरकारी अस्पताल में मुठभेड़ के बाद हिरासत से फरार हो गया था।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?