देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, मरीजों की संख्या 3000 के पार, दिल्ली-यूपी में भी बढ़ रहा संक्रमण

Published : Jun 01, 2025, 08:38 AM IST
covid 19

सार

Covid-19 In India: भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले हैं। 

Covid-19 In India: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले सात दिनों में करीब 2000 नए केस मिले हैं और अब कुल मरीजों की संख्या 3000 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को कोरोना के कुल 3,395 एक्टिव मामले दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 1,336 केस केरल से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।

मरीजों की संख्या 3000 के पार

यह पहली बार है जब दो साल बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,000 के पार पहुंची है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुई हैं। हर राज्य में एक शख्स की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: Monsoon: पूर्वोत्तर में बारिश ने कहर बरपाया, 5 राज्यों में भूस्खलन-बाढ़ से 18 लोगों की मौत

467 नए केस सामने आए

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 467 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 375, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185 और उत्तर प्रदेश में 117 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह