National Youth Day: PM Modi ने कहा- स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दो बड़े कार्यक्रम करने जा रहे हैं। पहला वे 25th Youth Festival का VC के जरिये उद्घाटन करेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 4:06 AM IST

नई दिल्ली. स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का आज जन्मदिन है। 12 जनवरी 1863 को उनका जन्म कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में हुआ था। हर साल 12 जनवरी  को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को याद किया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा- मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उनके सपनों का राष्ट्र बनाना है
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइए हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।

 

 

दो बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दो बड़े कार्यक्रम करने जा रहे हैं। पहला वे 25th Youth Festival का VC के जरिये उद्घाटन करेंगे। मोदी पुडुचेरी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव( 25th National Youth Festival ) का उद्घाटन करेंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती होने के कारण इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। दूसरा वे तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

विवेकानंद  जी ने  1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा। स्वामी विवेकानंद को यु्वाओं से बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने युवाओं को धैर्य, व्यवहारों में शुद्ध‍ता रखने, आपस में न लड़ने, पक्षपात न करने और हमेशा संघर्षरत रहने का संदेश दिया। आज भी वे कई युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बने हुए हैं। आज भी स्वामी विवेकानंद को उनके विचारों और आदर्शों के कारण जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- विवेकानंद जयंती पर मोदी के 2 कार्यक्रम, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज, तमिलनाडु को देंगे 11 नए मेडिकल कॉलेज

Swami Vivekanand Jayanti PM Modi 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे आज उद्घाटन

Read more Articles on
Share this article
click me!