
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर की छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन करने में लगी बीजेपी को ओडिशा में झटका लगा है। यहां की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भाजपा की गठबंधन की कोशिशें नाकाम हुई हैं। बीजेपी ने अब यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बीजेडी से गठबंधन नहीं हो पाने की जानकारी दी है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ओडिशा में किया डबल इंजन सरकार बनाने का दावा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बीजेपी के ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सामल ने ट्वीट किया: विगत 10 वर्षों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। अनुभव में आया है कि देशभर में जहाँ भी डबल इंजन की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढे हैं। लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुँच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ओडिशा-अस्मिता, ओड़िसा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेकों विषयों पर हमारी चिंताएं हैं। 4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
राज्य में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें
ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। जबकि यहां विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां चार चरणों में चुनाव होंगे। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पास लोकसभा के 8 सांसद हैं तो बीजू जनता दल के पास 12 सांसद हैं। राज्य विधानसभा की बात करें तो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजेडी के पास 112 विधायक हैं तो भारतीय जनता पार्टी के 23 विधायक हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.