केजरीवाल को गुरुवार रात करीब 9 बजे ईडी ने अरेस्ट किया था। सीएम हाउस में गुरुवार को ईडी अधिकारियों ने सर्च करने के बाद करीब दो घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की।

Arvind Kejriwal first reaction: दिल्ली आबकारी नीति केस से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना पहला बयान दिया। ईडी कस्टडी में कोर्ट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा जीवन देश को समर्पित है। मैं देश की सेवा करता रहूंगा, भले ही मैं सलाखों के पीछे रहूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल को गुरुवार रात करीब 9 बजे ईडी ने अरेस्ट किया था। सीएम हाउस में गुरुवार को ईडी अधिकारियों ने सर्च करने के बाद करीब दो घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की। इसके बाद उनको अरेस्ट किया गया। हालांकि, बाहर समर्थकों की भारी भीड़ की वजह से कई घंटे तक ईडी अधिकारी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बाहर निकाल कर ले न जा सके। रात करीब 11 बजे के बाद चुपके से पीछे की गेट से ईडी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को निकाला और ईडी हेडक्वार्टर की ओर रवाना हुए।

केजरीवाल की गिरफ्तारी 2021-22 की रद्द की गई दिल्ली शराब नीति से संबंधित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ईडी का आरोप है कि नीति बनाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने साउथ लॉबी को लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों की डील की थी।

कोर्ट में ईडी ने किया पेश, बोली-मुख्य साजिशकर्ता केजरीवाल

ईडी ने एक रात अरविंद केजरीवाल को हिरासत में रखने के बाद शुक्रवार को उनको दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। ईडी ने अदालत में यह दावा किया कि अरविंद केजरीवाल, दिल्ली शराब नीति मामले के मुख्य साजिशकर्ता हैं। करीब 600 करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है। हवाला के जरिए गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपये लिए गए हैं।