NEET Paper leak: पेपर को प्रिंट कराकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने वाला पिंटू झारखंड के देवघर से अरेस्ट, अबतक 19 आरोपी हुए अरेस्ट

पिंटू नालंदा का रहने वाला है। संजीव मुखिया गैंग के अबतक 19 आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Jun 22, 2024 1:01 PM IST / Updated: Jun 23 2024, 02:45 AM IST

NEET Paper leak: नीट पेपर लीक करने वाले संजीव मुखिया गैंग का एक और कथित सदस्य अरेस्ट किया जा चुका है। बिहार की ईओयू ने झारखंड के देवघर से पिंटू नामक शख्स को अरेस्ट किया है। पिंटू पर आरोप है कि इस पर लीक कराए गए पेपर्स के प्रिंट तैयार कर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। पिंटू नालंदा का रहने वाला है। पिंटू के साथ पेपर लीक में शामिल चिंटू को भी अरेस्ट किया गया है। संजीव मुखिया गैंग के अबतक 19 आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं।

जांच कर रही टीम के अनुसार, खेमनीचक सहित कई जगह पर सेफ हाउस बनाया गया था। यहां अभ्यर्थियों को रखा गया था। संजीव मुखिया ने पेपर लीक कराने के बाद उसे किसी प्रोफेसर या एक्सपर्ट के पास साल्व करने के लिए भेजा। साल्वर द्वारा पेपर साल्व हो जाने के बाद उसके प्रिंट निकाले गए और सभी अभ्यर्थियों तक उसे पहुंचाया गया। पिंटू और चिंटू, संजीव मुखिया गैंग के सदस्य हैं। दोनों को सेफ हाउस की जानकारी थी। पिंटू पर आरोप है कि साल्वर द्वारा जब लीक पेपर साल्व हो गए तो उसने पेपर प्रिंट करके अभ्यर्थियों तक पहुंचाया।

कहां से हुई है गिरफ्तारी?

नालंदा का रहने वाला पिंटू, झारखंड के देवघर में पकड़ा गया है। पुलिस की ईओयू ने चिंटू को भी देवघर से ही अरेस्ट किया है। इसके अलावा पुलिस ने पेपर लीक में शामिल रहे काजू, अजीत, राजीव और परमजीत को भी देवघर से ही अरेस्ट किया है। देवघर से अबतक आधा दर्जन अरेस्ट किया जा चुका है। जबकि बिहार से 13 लोग अरेस्ट हुए हैं।

पेपर लीक के बाद लगातार सवालों के घेरे में एनटीए

नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद एनटीए लगातार सवालों के घेरे में है। बीते दिनों नीट प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसको लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं। मामला तब और गहरा गया जब यूजीसी-नेट परीक्षा का पेपर भी लीक होने की वजह से रद्द हो गया। इन्हीं विवादों के बीच 25 जून से 27 जून तक होने वाली CSIR UGC NET परीक्षा को भी शुक्रवार को रद्द कर दिया। एनटीए ने लॉजिस्टिक कारणों का हवाला दिया है। उधर, रविवार को होने वाली NEET-PG परीक्षा को भी रिशेड्यूल किया गया है।

यह भी पढ़ें:

NEET-NET paper leak row: सरकार ने बनाया 7 सदस्यों का पैनल, देखें कौन-कौन है कमेटी में शामिल?

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Supaul Madhubani Bridge Collapsed: Bihar में 11 दिन के अंदर गिरा 5वां पुल, Tejashwi ने बोला हमला
रिहाई के बाद सबसे पहले माता-पिता से मिले Hemant Soren, दिया बड़ा बयान| Kalpana Soren| Jharkhand
Shaktisinh Gohil LIVE: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Ladakh T–72 Tank Hadsa: अभ्यास के दौरान नदी में सैलाब, 5 जवान शहीद| Indian Army
Yogi Adityanath LIVE: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लखनऊ में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ