October School Holiday 2025: अक्टूबर में 2, 4 दिन नहीं बल्कि इतने दिन बंद रहेंगे सारे स्कूल-कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Published : Sep 25, 2025, 02:43 PM IST
school holiday

सार

October School Holiday 2025:अक्टूबर 2025 में बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए खुशियों भरा महीना रहने वाला है। इस महीने कई त्योहार और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण सारे स्कूल,कॉलेज बंद रहेंगे। 

October School Holiday 2025: सितंबर का महीना खत्म हो चुका है और अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। यह महीना सभी को बहुत पसंद है, क्योंकि इसमें त्योहारों का सिलसिला चलता रहता है। इस महीने दिवाली, छठ पूजा और कई अन्य त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में बच्चे और बड़े दोनों ही छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ध्यान रहे कि छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।

महानवमी के त्योहार से हो रही है महीने की शुरुआत

अक्टूबर महीने की शुरुआत महानवमी के त्योहार से हो रही है। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और विजयादशमी मनाई जाएगी, जिससे आपको लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी। 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। इसके अलावा नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर 18 से 23 अक्टूबर तक स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। महीने के अंत में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा मनाई जाएगी, इस दौरान भी सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस समय आप अपने परिवार के साथ त्योहारों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपने घर से दूर हों तो भी कहीं बाहर जाकर छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

1 अक्टूबर – महानवमी

2 अक्टूबर –गांधी जयंती और विजयादशमी

3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा

4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा 7 अक्टूबर 
18 अक्टूबर – धनतेरस
20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी 
21 अक्टूबर – दिवाली

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर – भैया दूज 
27 अक्टूबर – हलषष्ठी

28 अक्टूबर – छठ पूजा

यह भी पढ़ें: GST में जल्द ही फिर से मिलेगी बड़ी राहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए संकेत

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया