Puri Rath Yatra 2023: धक्का-मुक्की में 50 से ज्यादा लोग घायल, गर्मी और उमस से कई श्रद्धालु हुए बेहोश

Published : Jun 20, 2023, 05:18 PM ISTUpdated : Jun 20, 2023, 05:19 PM IST
puri rathyatra

सार

पुरी रथ यात्रा में बलभद्र के ताल ध्वज रथ को खींचते समय मर्चीकोट चौक पर हुई भगदड़ से अफरातफरी मच गई। इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है।

Puri Rath Yatra 2023. भगवान जगन्नाथ की पुरी रथ यात्रा के दौरान धक्का मुक्की की वजह से मची अफरा-तफरी में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा गर्मी और उमस से कई लोग बेहोश भी हो गए। सभी घायलों को पुरी के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

रथ पर चढ़ते समय भी हुई घटना

इससे पहले भगवान जगन्नाथ के रथ पर चढ़ते समय भी सीढ़ी से फिसलने की वजह से 6 सेवक घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी सेवकों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। सभी सेवक फिलहाल स्वस्थ बताए गए हैं। वहीं गर्मी और उमस की वजह से भी कई श्रद्धालुओं के बेहोश होने की खबरें आई हैं। कुछ युवक और महिलाएं बेहोश हो गईं जिन्हें पुरी के ही जिला अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

 

 

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे

पुरी के विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में शामिल होने के लिए पूरी दुनिया से श्रद्धालु जुटे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए हैं। लोगों को गर्मी से बचाने के लिए पानी के फव्वारे से छिड़काव किया जा रहा है लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि समस्या बढ़ गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं और 180 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है और आसपास के घरों पर भी शूटर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और पुरी के जगन्नाथ धाम में प्रवेश करने वाले लोगों और वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Manipur Violence: WMC ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मैतेई लोगों को बनाया जा रहा बलि का बकरा'

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग
भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब