ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने भी पद छोड़ा

ओडिशा में बड़ी राजनीतिक हलचल है। पांच बार से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा है। सीएमओ के मुताबिक मंत्रियों ने इस्तीफा देने भी शुरू कर दिया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Jun 4, 2022 12:13 PM IST / Updated: Jun 04 2022, 08:11 PM IST

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा था। विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रा के सबसे पहले इस्तीफा के बाद पटनायक मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पटनायक ने पांज जून को होने वाले मंत्रीमंडल विस्तार व फेरबदल के नाते सबको इस्तीफा देने को कहा था। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनें पटनायक, तीन साल बाद नए सिरे से मंत्रीमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। 

पांच जून को ओडिशा में नया मंत्रीमंडल बनेगा

Latest Videos

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को सभी मंत्रियों से पांच जून को होने वाले फेरबदल से पहले मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने को कहा। पुरी के दौरे पर आए राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल को राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

राजभवन सूत्रों ने बताया कि नए मंत्री रविवार को लोक सेवा भवन परिसर में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले एक समारोह में सुबह 11.45 बजे पद की शपथ लेंगे। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। तीन साल पुराने मंत्रालय में यह पहला फेरबदल होगा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों जा रहे हैं बाहर

नया मंत्रीमंडल बनाने के लिए नवीन पटनायक के पास दो दिन का समय है। क्योंकि राज्यपाल दो दिनों के बाद ओडिशा से बाहर जाने वाले हैं। सीएमओ सूत्रों ने बताया कि पांचवीं बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक का भी 20 जून से रोम और दुबई का दौरा करने का कार्यक्रम है और वह अपने प्रस्थान से पहले मंत्रालय में सुधार करना चाहते हैं। सत्तारूढ़ बीजद के राज्यसभा की तीन सीटें जीतने और ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के एक दिन बाद मंत्रालय में फेरबदल की कवायद शुरू हो गई है।

कौन हैं नवीन पटनायक?

नवीन पटनायक ओडिशा के पांचवीं बार के मुख्यमंत्री हैं। वह ओडिशा के पूर्व सीएम व देश के दिग्गज नेता बीजू पटनायक के पुत्र हैं। पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद वह राजनीति में कदम रखे थे। साल 1997 में सांसद चुने गए थे। जनता दल का कई धड़ा होने के बाद नवीन पटनायक ने ओडिशा में बीजू जनता की स्थापना की थी। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनें।  

यह भी पढ़ें:

Hyderabad Gang rape: बीजेपी ने किया थाने पर प्रदर्शन, आरोपियों में MLA का बेटा भी, कोई अरेस्ट नहीं

शरीर में इस तरह छुपाकर महिला लाई थी ड्रग्स, मुंबई पहुंचते ही एनसीबी ने किया अरेस्ट

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ज्ञानवापी का मसला आपसी सहमति से हल करें, हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखा जा रहा

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma