Odisha के मंत्री की इलाज के दौरान मौत, पुलिस अफसर ने स्वागत के दौरान मार दी थी गोली

ओडिशा के मंत्री नब किशोर दास को डॉक्टर्स बचा नहीं सके हैं। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद भी उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 29, 2023 2:42 PM IST / Updated: Jan 29 2023, 09:32 PM IST

Odisha Minister shot dead: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें दोपहर 1 बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक ASI ने गोली मार दी थी। स्वास्थ्य मंत्री के सीने में दो गोली लगी थी। गंभीर हालत में उनको एयरलिफ्ट कराकर इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया गया था। अपोलो हास्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर्स उनको बचाने की कोशिश करते लेकिन सफलता नहीं मिली। भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुंच अपने सहयोगी मंत्री के परिजन से मिलकर ढ़ांढ़स बंधाया था।

पीएम मोदी ने जताया दु:ख

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की गोली मारकर की गई हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है। मोदी ने कहा, "ओडिशा सरकार में मंत्री नाब किशोर दास जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"

सात घंटे तक जीवन बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे डॉक्टर्स

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास रविवार को ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। अभी वह कार से नीचे उतरे कि उनको गोली मार दी गई। वह कार के पास ही खून से लथपथ छटपटाने लगे। समर्थकों ने बिना देर किए एंबुलेंस बुलाया और अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर भेजा गया। भुवनेश्वर अपोलो अस्पताल में उनको डॉक्टर्स की एक टीम ने बचाने की पूरी कोशिश की। करीब सात घंटे तक जीवित रहने के बाद इलाज के दौरान मंत्री ने दम तोड़ दिया।

एएसआई ने मारी थी गोली

राज्य के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। वह कार्यक्रम स्थल गांधी चौक पर करीब एक बजे दोपहर में पहुंचे थे। वह कार से उतरे तभी एएसआई गोपाल दास उनके पास पहुंचा। अभी कोई कुछ समझ पाता इसके पहले उसने उन पर गोली चला दी। मंत्री के सीने में दो गोलियां लगी। वह वहीं कार के पास गिर पड़े। आसपास लोग व सुरक्षाकर्मी दौड़े। उनको जल्दी से एंबुलेंस में अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से एयरलिफ्ट कराया गया। एयर एंबुलेंस से उनको भुवनेश्वर पहुंचाया गया। यहां अपोलो अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। लेकिन देर शाम को उनकी मौत हो गई।

एएसआई पुलिस हिरासत में लिया गया

उधर, स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने के बाद एएसआई गोपाल दास मौका पर से फरार हो गया। हालांकि, बाद में ओडिशा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अभी तक गोली मारे जाने की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस एएसआई से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:

महाभारत और रामायण कूटनीति की सर्वश्रेष्ठ महाग्रंथ: जयशंकर बोले-भगवान श्री कृष्ण और हनुमान दुनिया के सबसे बड़े राजनयिक थे...

बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के नाम बड़ी उपलब्धि: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, ओडिशा सीएम Naveen Patnaik ने कही यह बात

Share this article
click me!