Odisha Trains Accident: घटनास्थल पर पहुंच ममता बनर्जी ने की रेलमंत्री से बात, बोलीं- इसपर राजनीति ठीक नहीं

Published : Jun 03, 2023, 05:48 AM ISTUpdated : Jun 03, 2023, 06:06 PM IST
Odisha Train Accident

सार

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे (Odisha train accident) में मरने वालों की संख्या 280 हो गई है। 900 लोग घायल हुए हैं। तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं थी। राहत और बचाव अभियान जारी है। 

Balasore Train Accident: ओडिशा में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुए भीषण ट्रेन हादसे (Odisha train accident) में मरने वालों की संख्या 280 हो गई है। करीब 900 यात्री घायल हुए हैं। यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई थी।

कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Train accident) पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन और चेन्नई के बीच चलती है। टक्कर बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिससे बड़ी संख्या में यात्री हताहत हुए। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना के मुताबिक इस भीषण हादसे में एक मालगाड़ी भी शामिल थी।

आपस में टकरा गईं तीन ट्रेनें

अधिकारियों ने कहा कि 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस (Bengaluru-Howrah Express) एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इससे ट्रेन के कई डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक पर गिर गए। पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (Shalimar-Chennai Central Coromandel Express) से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए।

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी और एआईसीसी प्रभारी ए चेल्ला कुमार को स्थिति का जायजा लेने और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा किए जा रहे राहत प्रयासों की निगरानी के लिए ओडिशा जाने का निर्देश दिया है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित घटनास्थल पर पहुंचीं थीं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। ममता ने कहा कि इस मामले में राजनीति ठीक नहीं है। मैं रेल मंत्री के साथ हूं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से ओडिशा पहुंचे। वह बालासोर में उस जगह गए जहां ट्रेन हादसा हुआ है। इसके बाद कटक के हॉस्पिटल का दौरा किया।
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर के अस्पताल में गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की। बालासोर से फंसे यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर आई है।
  • ट्रेन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक की है। पीएम राहत और बचाव अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों से बात कर घायलों की इलाज की स्थिति जानी है।
  • ओडिशा में हादसे के बाद फैले दुख और शोक के बीच एक सुखद तस्वीर दिखी है। घायलों के इलाज के लिए बड़ी मात्रा में खून की जरूरत है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आए हैं। बालासोर के भद्रक में स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में रक्तदान करने आए लोगों की लाइन लग गई।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने मौके पर पहले से मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि शिनाख्त किए गए शवों को या तो उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है या पोस्टमार्टम के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अज्ञात लोगों के लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है। बेहतर इलाज किया जा रहा है। हादसा क्यों हुआ यह जांच के बाद पता चलेगा। हमारा पूरा ध्यान बचाव अभियान और घायलों के इलाज पर है।
  • हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 280 हो गई है। बोगियों में और भी शवों के फंसे होने की आशंका है। रेल पुलिस, NDRF और सेना के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। गैस कटर से बोगियों को काटकर मलबे में फंसे शवों को निकाला जा रहा है।
  • हादसे वाली जगह पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर को बुलाया गया है। इसे स्टैंडबाई पर रखा गया है। किसी घायल को एयर लिफ्ट करने की जरूरत होने पर इसका इस्तेमाल होगा।

यह भी पढ़ें- Coromandel Train Accident: इस्तीफा की बात सुन बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव- घायलों के इलाज पर है हमारा ध्यान

  • हादसे के बाद अब भी कई शव ट्रेन के डिब्बों के मलबे में दबे हैं। अभी तक जिस हिस्से से कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई थी, वहां से यात्रियों के शव बरामद किए जा रहे हैं। सेना के अधिकारी बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं।
  • पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में घायल यात्रियों से मुलाकात की है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज ओडिशा आ सकती हैं। वह ट्रेन हादसे के बाद की स्थिति का जायजा लेंगी। तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने कहा है कि हमारी मुख्यमंत्री शनिवार को ओडिशा जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों, डॉक्टरों और ट्रॉमा एंबुलेंस को भेजा है।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर ट्रेन हादसे के चलते 3 जून को एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में आज कोई उत्सव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- कोरोमंडल ट्रेन हादसे की 10 हिला देने वाली PHOTOS, लाशों के ढेर के पास रोते-बिलखते रहे लोग

  • बचाव अभियान जारी है। NDRF (National Disaster Response Force) के कर्मी तैनात हैं।
  • ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि ट्रेन हादसे में 207 लोगों की मौत हुई है और 900 लोग घायल हुए हैं।
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्होंने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का आग्रह किया है।
  • दक्षिण रेलवे चेन्नई डिवीजन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सेंट्रल हेल्पडेस्क एट कमर्शियल कंट्रोल: 044-25354771, 044-25330952 और 044-25330953,मोबाइल नंबर: 9003061974, चेन्नई सेंट्रल स्टेशन: 044-25354148 और 044-25330714, काटपाडी स्टेशन: 9498651927, जोलारपेट स्टेशन: 7708061811
  • ट्रेन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के 10 बड़े रेल हादसे: 12 साल के इतिहास में 'कोरोमंडल ट्रेन एक्सीडेंट में सबसे ज्यादा मौतें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?