राहुल गांधी, ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव तक, Operation Sindoor पर क्या बोले विपक्षी नेता

राहुल गांधी, ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव तक, Operation Sindoor पर क्या बोले विपक्षी नेता

Published : May 07, 2025, 06:11 PM IST

भारत के विपक्षी नेताओं ने 7 मई की रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘X’ पर लिखा: ‘आज मुझे अपने देश पर गर्व है।’ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि 'पाक के डीप स्टेट को कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए।' विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की उन्होंने लिखा की ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।’ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। बता दें कि भारतीय सेना और वायुसेना द्वारा संयुक्त अभियान में 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को निशाना बनाया, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे।

03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे