पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बैन के बाद अब गोडसे पर मचा बवाल, ओवैसी ने कर दी केंद्र सरकार से यह डिमांड

Published : Jan 23, 2023, 09:04 PM IST
Owaisi PTI

सार

केंद्र ने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के लिंक साझा करने वाले कई YouTube वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री को गुजरात दंगों से लिंक किया गया है।

नई दिल्ली। बीबीसी की पीएम नरेंद्र मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर बैन के बाद अब गोडसे फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गोडसे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ओवैसी ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर आने वाली फिल्म को उसी तरह प्रतिबंधित किया जाना चाहिए जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाई गई है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गोडसे फिल्म किसी भी थियेटर में रिलीज न हो।

जनसभा में केंद्र सरकार को गोडसे फिल्म पर घेरा

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना होगा कि फिल्म 'गांधी गोडसे - एक युद्ध' पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और यह किसी भी थियेटर में रिलीज नहीं होगी। मोदी सरकार ने एक औपनिवेशिक युग के कानून के आधार पर भारत में यूट्यूब और ट्विटर पर बीबीसी वृत्तचित्र को बैन कर दिया। हम प्रधान मंत्री से पूछना चाहते हैं ... क्या आप गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं थे जब (2002) दंगे हुए थे … बिल्किस बानो के साथ बलात्कार हुआ था … कांग्रेस के एक पूर्व सांसद की हत्या कर दी गई थी।

गोडसे पर मोदी को अपनी राय जाहिर करनी चाहिए...

भाजपा सरकार ने वृत्तचित्र पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन गोडसे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं को नाथूराम गोडसे पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए। ओवैसी ने कहा, "गोडसे ने गांधी को मार डाला। फिर स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आतंकवादी कौन है? अब, गोडसे पर एक फिल्म बनाई जा रही है। क्या भारत के प्रधानमंत्री गोडसे पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाएंगे या लोगों से कहेंगे कि जाओ और इसे देखो।" उन्होंने कहा कि गोडसे फिल्म पर बीजेपी और केंद्र सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे। जब बीबीसी प्रधानमंत्री के बारे में कुछ दिखाता है तो उसे प्रतिबंधित किया जाता है लेकिन देश के सबसे बड़े आतंकवादी के बारे में फिल्म बनती है तो सरकार चुप्पी साध लेती है। ओवैसी ने कहा, "हम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से गोडसे पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं, उसी कानून के तहत जिस कानून के तहत आप पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। क्या कोई आतंकवादी का महिमामंडन कर सकता है? क्या आप गांधी के हत्यारे को 'हीरो' के रूप में चित्रित करना चाहेंगे। क्यों बीजेपी चुप है? नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी से बड़े नहीं हैं। गांधी और अंबेडकर से बड़ा कोई नहीं हो सकता।"

सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को कर दिया है प्रतिबंधित

केंद्र ने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के लिंक साझा करने वाले कई YouTube वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री को गुजरात दंगों से लिंक किया गया है।

यह भी पढ़ें:

कॉलेजियम पर छिड़ी रार: कानून मंत्री बोले-जजों को चुनाव का सामना नहीं करना पड़ता, सार्वजनिक जांच भी नहीं हो सकती लेकिन...

3 इडियट्स फेम सोनम वांगचुक की पीएम मोदी से अपील, लद्दाख को शोषण से बचाई नहीं तो पूरा क्षेत्र हो जाएगा बर्बाद

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?