
द्वारका। पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बार फिर दुस्साहस किया है। पाकिस्तान के मरीन ने भारतीय नाव (Indian Boat) पर फायरिंग किया है। फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। यह नाव भारतीय सीमा में थी। वारदात शनिवार के रात की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के द्वारका के समुद्री इलाके में भारतीय नाव से मछुआरे सवार होकर अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव को निशाना बना दिया। पाकिस्तानी मरीन ने दुस्साहस करते हुए भारतीय सीमा में नाव पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान श्रीधर (Shridhar) के तौर पर हुई है। उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
इराकी पीएम मुस्तफा अल कदीमी पर ड्रोन बम से हमला, पीएम आवास को किया गया टारगेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.