PEW Research Survey: PM मोदी के पक्ष में 80% भारतीय, 10 में से 7 युवा ने माना- अब देश बन रहा प्रभावशाली

Published : Aug 31, 2023, 05:39 PM ISTUpdated : Aug 31, 2023, 06:12 PM IST
PM MODI

सार

हाल ही में जारी की गई PEW Research Survey की रिपोर्ट कहती है कि 80 प्रतिशत भारतीयों का नजरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुकूल है। यह रिपोर्ट जी20 के वैश्विक सम्मेलन से ठीक पहले सामने आई है। 

PEW Research Survey. दिल्ली में होने वाले जी20 ग्लोबल समिट से पहले PEW Research Survey सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 80 प्रतिशत भारतीयों का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। सर्वे यह भी कहता है कि दुनिया भर में लोगों की भारत के प्रति राय पॉजिटिव है। सर्वे में करीब 46 प्रतिशत लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक नजरिया व्यक्त किया है। वहीं 34 प्रतिशत लोगों ने भारत के प्रति निगेटिव विचार व्यक्त किए हैं, जबकि 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय शेयर नहीं की है।

क्या कहती है PEW Research Survey रिपोर्ट

पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुकूल विचार है। वहीं करीब 10 में से 7 भारतीयों का मानना ​​है कि उनका देश हाल-फिलहाल में अधिक प्रभावशाली बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल में भारत के बारे में सबसे अधिक पॉजिटिव विचार हैं। इजराइल के 71 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे भारत के प्रति सकारात्मक विचार रखते हैं।

कैसे किया गया है PEW Research Survey

PEW Research सेंटर का कहना है कि पीएम मोदी के वैश्विक विचारों, भारत के ग्लोबल पॉवर और दूसरे देशों में भारतीयों के प्रति नजरिए की जांच के लिए कुल 24 देशों में सर्वे किया गया है। बीते 20 फरवरी से लेकर 22 मई के बीच 24 देशों के 30,861 वयस्क लोगों के बीच यह सर्वे पूरा किया गया। इसमें भारत के 2611 लोग भी शामिल रहे हैं।

पीएम मोदी के प्रति भारतीयों का नजरिया

बीते मंगलवार को यह सर्वे जारी किया गया, जिसके अनुसार हर 10 में से 8 भारतीय पीएम मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं। इनमें भी करीब 55 प्रतिशत लोग पीएम मोदी के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का यह दूसरा कार्यकाल है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद तीसरे कार्यकाल का भी दावा कर रहे हैं। सर्वे में यह पाया गया कि बहुत ही कम भारतीयों ने पीएम के प्रति निगेटिव विचार प्रदर्शित किया है।

क्या कहते हैं भारत के युवा

सर्वे में यह पाया गया है कि भारत के ज्यादातर युवा यह मानते हैं भारत की शक्ति बढ़ रही है। हर 10 में से 7 भारतीय युवा का मानना है कि उनका देश अब प्रभावशाली बन रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि करीब 49 प्रतिशत भारतीयों का कहना है कि हाल के वर्षों में अमेरिका का प्रभाव मजबूत हुआ ह। 41 प्रतिशत लोग रूस के बारे में भी यही कहते हैं। इस बीच चीन के प्रभाव पर भारतीयों के विचार काफी हद तक मिश्रित रहे।

यह भी पढ़ें

Chandrayaan-3: इसरो ने शेयर किया ताजा वीडियो, बताया कैसे प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर खोजा सल्फर, WATCH

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?
12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट