कोरोना वैक्सीन का आज तीसरा चरण शुरू, 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी

Published : Apr 01, 2021, 07:54 AM ISTUpdated : Apr 01, 2021, 08:29 AM IST
कोरोना वैक्सीन का आज तीसरा चरण शुरू, 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी

सार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड -19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ। पहले चरण में कोविड -19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड -19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ। पहले चरण में कोविड -19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। 

दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक और 45-59 साल के उन लोगों को जो बीमार हैं, ऐसे लोगों को टीका लगाया गया।

भारत में 6.24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी
देश में अब तक दिए गए कोविड-19 वैक्सीन डोज की कुल संख्या आज 6.24 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें 82,00,007 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 52,07,368 स्वास्थकर्मियों को दूसरी डोज दी गई है। इसके अलावा 90,08,905 फ्रंट लाइन वर्क्स (पहली डोज), 37,70,603 फ्रंट लाइन वर्क्स (दूसरी डोज), 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,90,20,989 लाभार्थी (पहली डोज), 36,899 (दूसरी डोज), 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लाभार्थियों 71,58,657 (पहली डोज) और 4,905 (दूसरी डोज) शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: गिरफ्तारी से सुरक्षा और ट्रांजिट बेल विस्तार से इनकार
लोकसभा में राहुल का ‘इमोशनल हमला’! दादी की सीख से BJP पर साधा निशाना, महिला बिल पर क्या बोले?