कोरोना वैक्सीन का आज तीसरा चरण शुरू, 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड -19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ। पहले चरण में कोविड -19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2021 2:24 AM IST / Updated: Apr 01 2021, 08:29 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड -19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ। पहले चरण में कोविड -19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। 

दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक और 45-59 साल के उन लोगों को जो बीमार हैं, ऐसे लोगों को टीका लगाया गया।

Latest Videos

भारत में 6.24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी
देश में अब तक दिए गए कोविड-19 वैक्सीन डोज की कुल संख्या आज 6.24 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें 82,00,007 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 52,07,368 स्वास्थकर्मियों को दूसरी डोज दी गई है। इसके अलावा 90,08,905 फ्रंट लाइन वर्क्स (पहली डोज), 37,70,603 फ्रंट लाइन वर्क्स (दूसरी डोज), 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,90,20,989 लाभार्थी (पहली डोज), 36,899 (दूसरी डोज), 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लाभार्थियों 71,58,657 (पहली डोज) और 4,905 (दूसरी डोज) शामिल हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत