कहीं 61 वर्ष तो किसी राज्य में 25 सालों से सत्ता को तरस रही कांग्रेस, पीएम मोदी ने एक-एक स्टेट की तस्वीर से दिखाया आईना

Published : Aug 10, 2023, 09:08 PM ISTUpdated : Aug 11, 2023, 06:15 AM IST
pm modi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस पार्टी को जमकर निशाना बनाया। पहले तो उन्होंने गठबंधन पर वार किए। साथी दलों को कांग्रेस से सावधान रहने की नसीहत दी।

PM Modi Attacks Congress. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई पार्टी कुछ वर्ष ही सत्ता से दूर रही लेकिन उसकी सत्ता की भूख इतनी भयानक है कि वे कुछ भी करने को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस नो कांफिडेंस मोशन लेकर आई है लेकिन सदन को बताना चाहूंगा कि देश के ज्यादातर राज्यों के लोग पहले ही बोल चुके हैं, कांग्रेस के लिए नो कांफिडेंस। पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस की जीत और हार को सामने रखा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कैसे किया हमला

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने भारत के वैक्सीन पर विश्वास जताया। लेकिन विपक्ष को भारत के सामर्थ्य, भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। इस देश का, भारत के लोगों का भी कांग्रेस के प्रति नो कांफिडेंस बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड से इतनी चूर हो गई है कि उसको अपनी जमीन तक नहीं दिखाई दे रही है। देश के कई हिस्सों में कांग्रेस को जीत दर्ज करने में अनेक दशक लग गए हैं लेकिन उनकी सत्ता की भूख ऐसी है कि मानने को तैयार नहीं हैं।

किस राज्य में कांग्रेस की क्या स्थिति है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस की आखिरी जीत 1962 में हुई थी। 61 वर्षों से तमिलनाडु के लोग कह रहे हैं कांग्रेस नो कांफिडेंस। पश्चिम बंगाल में उन्हें आखिर जीत 1972 में मिली और वहां के लोग 51 साल से कह रहे हैं कांग्रेस नो कांफिडेंस। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में 38 वर्षों से कांग्रेस को लोग कह रहे हैं नो कांफिडेंस। त्रिपुरा में कांग्रेस की आखिरी जीत 1988 में हुई थी। 35 वर्षो से त्रिपुरा के लोग कह रहे हैं कांग्रेस नो कांफिडेंस। ओडिशा में 1995 में जीत मिली और ओडिशा में 28 वर्षो से लोग कह रहे हैं कांग्रेस नो कांफिडेंस। नागालैंड में कांग्रेस की आखिरी जीत 1988 में हुई थी। यहां के लोग 25 वर्षों से कह रहे हैं कांग्रेस नो कांफिडेंस। दिल्ली, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल में एक भी विधायक नहीं है। जनता ने तो बार-बार कांग्रेस को नो कांफिडेंस कहा है लेकिन ये हैं नो कांफिडेंस मोशन लेकर चले आते हैं।

यह भी पढ़ें

कैसे तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत- क्यों यह कालखंड अगले 1000 वर्षों का आधार है? पीएम मोदी ने बताया पूरा रोडमैप

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली