
नई दिल्ली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई को लेकर मनमोहन सरकार से लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कागजों में हेरफेर कर 17 करोड़ गरीबों को अमीर बना दिया। उन्होंने कहा- महंगाई सामान्य लोगों से सीधा जुड़ा मुद्दा है। हमने इस मसले को हैंडल करने का प्रयास किया है। एनडीीए सरकार में कोरोना (Covid19) के बावजूद महंगाई 5.5 प्रतिशत रही है। उसमें भी फूड इन्फ्लेशन 3 प्रतिशत से भी कम रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आप अपने समय में वैश्विक परिस्थितयों का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते थे।
तब महंगाई की समस्या इतनी गंभीर थी कि नेहरू जी को हाथ खड़े करने पड़े
"
मोदी ने कहा- कांग्रेस के राज में पंडित नेहरू जी ने लाल किले से क्या कहा... देश के पहले प्रधानमंत्री लाल किले से बोल रहे हैं ... कभी - कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है। इसके चलते वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं। इति नेहरू जी! भारत के पहले प्रधानमंत्री! यह हमारे नियंत्रण से भी बाहर हो जाती है... मोदी ने कहा- देश के सामने देश का पहला प्रधानमंत्री हाथ ऊपर कर देता है। मोदी ने नेहरू के शब्दों को कोट करते हुए कहा - अगर अमेरिका में भी कुछ हो जाता है तो इसका असर भी वस्तुओं की कीमत पर पड़ता है। सोचिए... तब महंगाई की समस्या कितनी गंभीर थी कि नेहरू जी को लाल किले से देश के सामने हाथ ऊपर करने पड़े थे।
कांग्रेस होती तो महंगाई को कोरोना के खाते में जमा कर हाथ झाड़कर निकल जाती
मोदी ने कहा- आज अगर कांग्रेस होती तो महंगाई को कोरोना वायरस के खाते में जमा करके, हाथ झाड़ करके निकल जाते आप लोग। हम बड़ी संवेदनशीलता के साथ समस्या को महत्वपूर्ण समझकर इसके समाधान के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं। आज दुनिया में अमेरिका और अन्य देशों में महंगाई 7 प्रतिशत है। लेकिन हम किसी पर ठीकरा फोड़कर भाग जाने वालों में नहीं हैं। हम इमानदारी से प्रयास करने वाले हैं। इस देश का गरीब इतना विश्वासघाती नहीं है कि कोई सरकार उसकी भलाई के काम करे और वो फिर उसको ही सत्ता से बाहर कर दे। आपकी ये दुर्दशा इसलिए आई कि गरीब को नारों के नाम पर फंसाकर रखोगे। लेकिन देश का गरीब जाग गया। देश का गरीब इतना जागरूक है कि आपको 44 सीटों पर समेट दिया।
Parliament Session : मोदी ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को दिया ऐसा जवाब कि विपक्ष भी नहीं रोक पाया हंसी
राहुल ने कहा था - हमारी सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था
2 फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब दिया था। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र इस देश को एक छड़ी से नहीं चला सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि अब एक भारत नहीं, दो भारत हैं। एक भारत अत्यंत धनी लोगों के लिए है, जिनके पास अपार दौलत है, जिनके पास अपार शक्ति है। एक भारत गरीबों के लिए है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में AA वैरिएंट फैलने की बात कही थी। राहुल ने कहा था हमारी यूपीए की सरकार ने दस साल के भीतर 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था और इस सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया। राहुल गांधी आगे कहते हैं कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से असंगठित क्षेत्र को खत्म कर दिया, जिससे अब दो हिंदुस्तान बन गए हैं।
Read this also:
Budget 2022: ई-पासपोर्ट से मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं क्या, जानिए कैसे काम करेगा चिप वाला पासपोर्ट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.