08:00 PM (IST) Feb 07
नेहरू महंगाई का कारण कभी कोरियाई युद्ध को बताते तो कभी अमेरिकी अशांति को

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल में देश में महंगाई दहाई अंक में थी। 2011 में, तत्कालीन वित्त मंत्री ने बेशर्मी से कहा था 'अलादीन के चिराग (दीपक) से महंगाई कम होने की उम्मीद मत करो।' कांग्रेस नेता महंगाई के प्रति असंवेदनशील थे। मुद्रास्फीति को संभालना हमारा प्राथमिक उद्देश्य था। 2014-2020 के दौरान महंगाई दर 5 फीसदी से नीचे थी। पंडित नेहरू ने कहा था कि कोरियाई युद्ध मुद्रास्फीति का कारण बना। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में किसी भी अशांति की वजह से महंगाई भी होती है। कांग्रेस आज सत्ता में होती तो जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते और महंगाई को कोरोना को जिम्मेदार ठहराते। लेकिन हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। अंग्रेज चले गए लेकिन फूट डालो और राज करो की मानसिकता बनी रही। इसलिए कांग्रेस 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की नेता बन गई है।

 

07:07 PM (IST) Feb 07
जो समय मिला है उसका सदुपयोग कर रहें

पीएम मोदी ने कहा कि हम यही सोचे हैं जो समय मिला है उसका सदुपयोग करें। आज से सौ साल बाद जो लोग यहां बैठेँगे वह सोचेंगे कि इतने मजबूत नींव पर हम देश को आगे ले जा रहे हैं। यह देश उन हाथों को आगे भी सौपा जाना चाहिए जो इसे आगे लेकर जाएं।

07:04 PM (IST) Feb 07
संसाधनों के प्रयोग नहीं होने से वह व्यर्थ हो जाते

पीएम मोदी ने कहा कि एक एक क्षण को नष्ट करने से विद्या बर्बाद हो जाती है उसी तरह कण-कण बर्बाद होने से यानी संसाधनों का प्रयोग नहीं होने से वह व्यर्थ हो जाते हैं। 

06:57 PM (IST) Feb 07
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र कोई सत्ता या सरकार की व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए राष्ट्र एक जीवित आत्मा है रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना राष्ट्र सेवा का काम है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि आप रक्षा क्षेत्र से जुड़िए, हम आपके साथ हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा है। 2014 से पहले देश में केवल 500 स्टार्ट अप थे। 7 साल में 60 हजार स्टार्ट अप इस देश में काम कर रहे हैं। इसमें यूनिकॉर्न बन रहे हैं। बहुत कम समय में यूनिकॉर्न की सेंचुरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप-यूनिकॉर्न के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

06:57 PM (IST) Feb 07
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र कोई सत्ता या सरकार की व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए राष्ट्र एक जीवित आत्मा है रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना राष्ट्र सेवा का काम है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि आप रक्षा क्षेत्र से जुड़िए, हम आपके साथ हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा है। 2014 से पहले देश में केवल 500 स्टार्ट अप थे। 7 साल में 60 हजार स्टार्ट अप इस देश में काम कर रहे हैं। इसमें यूनिकॉर्न बन रहे हैं। बहुत कम समय में यूनिकॉर्न की सेंचुरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप-यूनिकॉर्न के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

06:57 PM (IST) Feb 07
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र कोई सत्ता या सरकार की व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए राष्ट्र एक जीवित आत्मा है रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना राष्ट्र सेवा का काम है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि आप रक्षा क्षेत्र से जुड़िए, हम आपके साथ हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा है। 2014 से पहले देश में केवल 500 स्टार्ट अप थे। 7 साल में 60 हजार स्टार्ट अप इस देश में काम कर रहे हैं। इसमें यूनिकॉर्न बन रहे हैं। बहुत कम समय में यूनिकॉर्न की सेंचुरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप-यूनिकॉर्न के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

06:50 PM (IST) Feb 07
राष्ट्र हमारे लिए जीवित आत्मा है

सदन में राष्ट्र को लेकर बातें हुईं। ये बातें हैरान करने वाली हैं। यह जानकारी बेहद हैरत में डालने वाली है कि बंगाली, मराठे, गुजराती, तमिल, आंध्र, उडिया, असमी, कन्नड़, मलयाली, सिंधी, पंजाबी, पठान, कश्मीरी, राजपूत और हिंदुस्तानी भाषाभाषी जनता से बसा हुआ विशाल मध्यभाग सैकड़ों वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाए है। इसके बावजूद सबके गुण दोष एक से हैं। इसकी जानकारी पुराने अभिलेखों से मिलती है। पंडित नेहरू की किताब में लिखा है- हमारी राष्ट्रीय विरासत एक है। क्या बिना राष्ट्र के ये संभव है। इस सदन का ये कहकर भी अपमान किया गया कि हमारे संविधान में राष्ट्र शब्द नहीं आता। संविधान की प्रस्तावना में लिखा राष्ट्र पढ़ने में न आए। ये हो नहीं सकता। कांग्रेस ये अपमान क्यों कर रही है। मैं इस पर विस्तार से अपनी बात रखूंगा। राष्ट्र कोई सरकार की व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए राष्ट्र एक जीवित आत्मा है। विष्णु पुराण में लिखा है - समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण में जो देश है उसे भारत कहते हैं। उनकी संतानों को भारतीय कहते हैं। विष्णु पुराण का श्लोक अगर कांग्रेस को स्वीकार नहीं है तो एक और कोट इस्तेमाल करूंगा। क्योंकि आपको कुछ चीजों से एलर्जी हो सकती है। उन्होंने राष्ट्र को लेकर नेहरू जी की किताब के भी अंश मोदी ने पढ़े। 

06:48 PM (IST) Feb 07
40 साल बाद गरीबी नहीं हटी, गरीबों ने कांग्रेस को हटा दिया

कांग्रेस 1971 से गरीबी हटाओ के नारे पर चुनाव जीतती रही है। 40 साल बाद गरीबी तो हटी नहीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने नई परिभाषा दे दी। देश के नौजवानों को इन बातों को जानना जरूरी है। 2013 में एक ही झटके में उन्होंने कागज पर कमाल करके 17 करोड़ गरीबों को अमीर बना दिया। विपक्ष के हंगामे पर मोदी ने कहा- ये डिस्टर्ब तब करते हैं जब अंदाजा आता है कि चोट बड़ी गहरी होने वाली है।

06:42 PM (IST) Feb 07
कांग्रेस होती तो महंगाई को कोरोना के खाते में जमा कर हाथ झाड़कर निकल जाती

मोदी ने कहा- आज अगर कांग्रेस होती तो महंगाई कोरोना के खाते में जमा करने झाड़ करके निकल जाते आप लोग। हम बड़ी संवेदनशीलता के साथ समस्या को महत्वपूर्ण समझकर इसके समाधान के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं। आज दुनिया में अमेरिका और अन्य देशों में महंगाई 7 प्रतिशत है। लेकिन हम किसी पर ठीकरा फोड़कर भाग जाने वालों में नहीं हैं। हम इमानदारी से प्रयास करने वाले हैं। इस देश का गरीब इतना विश्वासघाती नहीं है कि कोई सरकार उसकी भलाई के काम करे और वो फिर उसको ही सत्ता से बाहर कर दे। आपकी ये दुर्दशा इसलिए आई कि गरीब को नारों के नाम पर फंसाकर रखोगे। लेकिन गरीब जाग गया। देश का गरीब इतना जागरूक है कि आपको 44 सीटों पर समेट दिया।

06:39 PM (IST) Feb 07
कभी - कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है। इसके चलते वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं - इति नेहरू जी।

महंगाई सामान्य लोगों से सीधा जुड़ा मुद्दा है। हमने इस मसले को हैंडल करने का प्रयास किया है। कोरोना के बावजूद महंगाई 5.5 प्रतिशत रही है। उसमें भी फूड इन्फ्लेशन 3 प्रतिशत से भी कम रही है। आप अपने समय में वैश्विक परिस्थितयों का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते थे। वैसे कांग्रेस के राज में पंडित नेहरू जी ने लाल किले से क्या कहा... देश के पहले प्रधानमंत्री लाल किले से बोल रहे हैं ... कभी - कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है। इसके चलते वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं। इति नेहरू जी। भारत के पहले प्रधानमंत्री। और यह हमारे नियंत्रण से भी बाहर हो जाती है। मोदी ने कहा- देश के सामने देश का पहला प्रधानमंत्री हाथ ऊपर कर देता है। आगे कहते हैं - अगर अमेरिका में भी कुछ हो जाता है तो इसका असर भी वस्तुओं की कीमत पर पड़ता है। सोचिए... तब महंगाई की समस्या कितनी गंभीर थी कि नेहरू जी को लाल किले से देश के सामने हाथ ऊपर करने पड़े थे। 

06:33 PM (IST) Feb 07
यूपीए के दौर में महंगाई पर आपकी चिंता होती तो अच्छा लगता

विपक्ष के हमारे कुछ साथियों ने महंगाई का मुद्दा उठाया। अच्छा लगता, देश का भी भला होता, अगर आपकी ये चिंता तब भी होती, जब कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी। ये दर्द तब भी होना था। आप शायद भूल गए। मैं याद दिलाता हूं। कांग्रेस सरकार के आखिरी पांच सालों में लगभग पूरे कार्यकाल में देश को डबल डिजिट महंगाई की मार झेलनी पड़ी थी। हमारे आने से पहले ये स्थिति थी। तब आपके वित्त मंत्री ने बेशर्मी के साथ कह दिया था कि महंगाई कम करने के लिए किसी अलादीन के चिराग की अपेक्षा न करें। हमारे चिदंबरम जी, जो इन दिनों इकोनॉमी पर लेख लिख रहे हैं, जब सरकार में थे तब क्या कहते थे कि 2012 में लोगों को 15 रुपए की पानी की बोतल और आइसक्रीम खरीदने  मे ंपरेशानी नहीं होती लेकिन गेहूं एक रुपए बढ़ जाए तो दिक्कत होती है। 

06:30 PM (IST) Feb 07
रक्षा सौदों में बड़ी ताकतें अच्छे अच्छों को खरीद लेती थीं

देश का नौजवान जाग चुका है। पहले जो सरकार चलाते थे, मेक इन इंडिया को लेकर उनका क्या रवैया था। सिर्फ डिफेंस सेक्टर को देखें तो सारी बातें समझ आती हैं। पहले क्या होता था। नए इक्विपमेंट खरीदने की प्रोसेस सालों चलती थी और जब फाइनल निर्णय होता था तो वो आउट ऑफ डेट हो जाती थी। देश का इससे क्या भला हुआ। हमने ये प्रोसेस ठीक की। इन पेंडिंग इश्यु को निपटाया। पहले किसी भी आधुनिक उपकरण के लिए दूसरे देशों को देखना पड़ता था। जरूरत में आपाधापी में आयुध खरीदा जाता था। स्पेयर पार्ट्स के लिए भी हम दूसरों पर निर्भर रहे हैं। लेकिन ऐसे हम देश को सुरक्षित नहीं कर सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना देश सेवा का काम है। इस बजट में भी हमने ज्यादा से ज्यादा रक्षा उपकरण भारत में ही बनाएंगे ये बजट में प्रावधान किया है। रक्षा क्षेत्र में पहले बड़ी ताकतें अच्छे-अच्छों को खरीद लेती थीं। मोदी ने इन्हें चुनौती दी है। इसलिए वे मोदी पर नाराज होते हैं।

06:27 PM (IST) Feb 07
आपने मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाया, आप मजाक के विषय बने

जो इतिहास से सबक नहीं लेते, वो इतिहास में खो जाते हैं। 60 से 80 के दशक में क्या नेरेटिव था। कांग्रेस के ही सत्ता साथी कांग्रेस के साथ रहकर सुख भोगने वाले लोग पंडित नेहरू जी और इंदिरा गांधी की सरकार को टाटा-बिरला की सरकार कहते थे। तब नेहरू और इंदिरा जी के लिए ये बातें बोली जाती थीं। आपने उनके साथ सत्ता में भागीदारी की। आप भी उसी भाषा को बोल रहे हो। आपकी आदत नहीं बदली। यही लोग सदन में बोलते थे 'मेक इन इंडिया' हो ही नहीं सकता है। मोदी ने कहा - आपको तकलीफ होगी, हम कर देंगे। लेकिन देश को गाली क्यों। मेक इन इंडिया से आपको दिक्कत ये है कि इससे कमीशन के रास्ते बंद हो गए। भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हुए। तिजोरी भरने के रास्ते बंद हुए इसलिए मेक इन इंडिया का विरोध करो। 

06:24 PM (IST) Feb 07
हमारे उद्यमियों को कांग्रेस कोरोना का वैरिएंट कह रही

कुछ लोगों को देश के नौजवानों को डराने में गुमराह करने में आनंद आता है। नौजवान इनकी बातें नहीं सुन रहा है, इसलिए देश आगे बढ़ रहा है। आज जो यूनिकॉर्न हैं उसमें से कुछ मल्टीनेशनल कंपनियां बनने का सामर्थ्य रखती हैं। लेकिन कांग्रेस में ऐसे लोग बैठे हैं जो कहते हैं कि ये उद्यमी लोग कोरोना वायरस का वैरिएंट हैं। क्या हो गया है। हमारे उद्यमी कोरोना वायरस का वैरिएंट हैं क्या। ये क्या हो रहा है। कांग्रेस का नुकसान हो रहा है इससे। जो इतिहास से सबक नहीं लेते हैं वो इतिहास में खो जाते हैं। 

06:22 PM (IST) Feb 07
सरकार का अंध विरोध करने वाले सुबह-सुबह शुरू हो जाते हैं

स्टार्टअप्स के मामले में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन सरकार का अंध विरोध करने वाले सुबह-सुबह शुरू हो जाते हैं। अधीर रंजन जी कह रहे थे, क्या रखा है मोदी-मोदी कहते रहते हो। आप एक पल भी मोदी के बिना नहीं बिता सकते। अरे मोदी तो आपकी प्राण फैक्ट्री है। इस पर विपक्ष ने फिर हंगामा किया। 

06:20 PM (IST) Feb 07
आजादी के बाद पहली बार देश में स्ट्रीट वेंडर को बैंक से लोन मिल रहा

देश में पहली बार स्ट्रीट वेंडर को बैंक से लोन मिल रहा है। वह डिजिटल ट्रांजेक्शन कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत के तहत हमने लाखों खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए। 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा श्रमिकों को दिया। पीएम गति शक्ति योजना बहुत लाभकारी योजना होने वाली है। मुद्रा योजना से महिलाओं को फायदा हुआ। सिंपल टैक्स सिस्टम की शुरुआत की है। रक्षा्र हमारे देश में सोच बन गई है कि सरकार ही भाग्य विधाता है। 2014 के पहले हमारे देश में सिर्फ 500 स्टार्टअप थे। सात साल में 7000 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। बहुत ही कम समय में भारत के यूनिकॉर्न सेंचुरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे। 

06:18 PM (IST) Feb 07
पीएम गतिशक्ति से लागत में कमी आ रही

पीएम गति शक्ति से रसद लागत कम होगी और इससे स्थानीय उद्योगों को लाभ होगा। हमारी सरकार ने एमएसएमई की परिभाषा बदल दी और इससे इस क्षेत्र को मदद मिली।

06:16 PM (IST) Feb 07
महल में रहने वाले छोटे किसान के कल्याण नहीं कर सकते

पीएम मोदी ने कहा कि इतने वर्षों तक देश पर राज करने वाले और महलनुमा घरों में रहने के आदी छोटे किसान के कल्याण की बात करना भूल गए हैं। भारत की प्रगति के लिए छोटे किसान को सशक्त बनाना जरूरी है। छोटा किसान भारत की तरक्की को मजबूत करेगा।

06:16 PM (IST) Feb 07
एमएसएमई को 3 लाख करोड़ के पैकेज से लाखों MSME बचे

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर हो या अन्य सेक्टर। सब बढ़ रहे हैं। MSME में हमारा बड़ा फोकस है। इसकी परिभाषा बदलकर हमने इस सेक्टर को नए अवसर दिए। 3 लाख करोड़ की विशेष योजना शुरू की।  इसकी स्टडी एसबीआई ने की। उसके मुताबिक 13.5 लाख एमएसएमई और डेढ़ करोड़ नौकरियां इस पैकेज से बचे हैं। और 14 प्रतिशत एमएसएमई इस पैकेज के कारण बचे। जो सदस्य जमीन पर जाते हैं वो इसके प्रभाव को देख सकते हैं। विपक्ष के कई साथी भी इस योजना की तारीफ करते हैं। 
 

06:14 PM (IST) Feb 07
इनके लिए फाइल सब कुछ, हमारे लिए 130 करोड़ लाइफ सब कुछ

ये लोग ऐसे हैं जो जमीन से कटे हैं। आपके लिए फाइल सब कुछ है। हमारे लिए 130 करोड़ देशवासियों की लाइफ बदलने के लिए जी जान से जुटे हैं। आज उसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्र गति शक्ति मास्टर प्लान। हमने इसे जिला लेवल पर किया। मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी पर जोर दे रहे हैं। आजादी के बाद सबसे तेज ग्रामीण सड़कें कहीं बनी हैं तो इस पांच साल में बने हैं। रेलवे लाइनों का बिजलीकरण हो रहा है। आज नए एयरपोर्ट, हेलिपोर्ट का नेटवर्क खड़ा कर रहा है। गांवों में ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क बन रहा है। इन कामों से रोजगार खड़े होते हैं। 
 

Read more Articles on