
नेशनल डेस्क। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के इस संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों समेत तमाम गारंटियों पर फोकस किया गया है। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य विकसित भारत का निर्माण है। उसके लिए देश से बढ़कर और कुछ नहीं हैं। इसीलिए भाजपा देश हित में बड़े और कड़े फैसले लिया करती है।
पीएम बोले- मां कात्यायनी के दोनों हाथों में भी कमल
पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी होने के दौरान दिए भाषण में कहा कि कैसा अजीब संयोग है, आज नवरात्रि में मां कात्यायनी का दिन है। और मां कात्यायनी के दोनों हाथों में कमल का फूल रहता है। आज ही भाजपा का मैनिफेस्टो भी जारी किया गया है, ऐसे में कह सकते हैं कि माता का आशीर्वाद भी साथ है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि बाबा साहेब की आज जयंती भी है तो सोने पे सुहागा हो गया है। ऐसे में कह सकते हैं कि बड़े ही शुभ दिन घोषणा पत्र जारी हुआ है।
भाजपा के संकल्प पत्र में जनता के सुझाव दिख रहे
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र के लिए देश वासियों से सुझाव मांगे थे। डेढ़ लाख से अधिक सुझावों को शामिल भी किया गया है। उसके आधार पर जो जरूरी लगा उसे शामिल भी किया गया है। इसके लिए राजनाथ सिंह और उनकी कमेटी के सदस्यों को बधाई देता हूं कि इतना बढ़िया घोषणा पत्र तैयारा किया है।
देश में मजबूत और स्थिर सरकार होना जरूरी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि विश्व में अनिश्चितता का दौर चल रहा है। युद्ध की स्थितियां बन रही हैं। दुनिया में तनाव फैला है। संकट के दौर में दूर देश में रह रहे भारतीयों को सुरक्षा देना भी हमारी प्राथमिकता है। जब दुनिया भर में तनाव की ऐसी स्थिति हो तो पूर्ण बहुमत वाली एक मजबूत और स्थिर सरकार का होना आवश्यक है। ऐसी सरकार जो आर्थिक रूप से मजबूत हो और देश को विकसित भारत बनाने की ओर ले जा सके। भाजपा का घोषणापत्र ऐसी ही ऐसी सरकार की गारंटी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.