पीएम मोदी शनिवार को गांधीनगर की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

Published : Nov 20, 2020, 09:38 PM IST
पीएम मोदी शनिवार को गांधीनगर की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को  गांधीनगर के दीनदयाल पेट्रोलिय विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। वे यहां छात्रों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को  गांधीनगर के दीनदयाल पेट्रोलिय विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। वे यहां छात्रों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। 

प्रधानमंत्री यूनिवर्सिटी में अनुसंधान, इनोवेशन और सीखने को बढ़ावा देने वाले विभिन्न केंद्रों का भी उद्घाटन करेंगे। पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान पीएम 2600 छात्रों को उनकी डिग्री और डिप्लोमा प्रदान करेंगे।

पीएम मोदी मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटो वोल्टाइक पैनल के 45 मेगावाट के उत्पादन संयंत्र और जल प्रौद्योगिकी पर उत्कृष्ठता केन्द्र की आधारशिला रखेंगे। वहीं, दीक्षांत समारोह के दौरान पीएम मोदी पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में 'अभिनव और उद्भवन केन्द्र' और 'खेल परिसर' का भी उद्घाटन करेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?