Published : Jan 31, 2023, 08:07 AM ISTUpdated : Jan 31, 2023, 08:10 AM IST
4 फरवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक नए खंड(Delhi-Mumbai expressway) का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किमी है।
नई दिल्ली. 4 फरवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक नए खंड(Delhi-Mumbai expressway) का उद्घाटन करेंगे। यह जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे कम कर देगा। यह पूरे देश में परिवहन बुनियादी ढांचे(improve transportation infrastructure) में सुधार के लिए भारत सरकार के व्यापक प्रयासों के हिस्से के रूप में आता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को एक tweet करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे।
25
दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किमी है। सोहना (हरियाणा)-दौसा (राजस्थान) खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला फेज है।
35
लगभग 1,390 किलोमीटर लंबा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। यह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा।
इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है और इसे 'भारतमाला परियोजना' के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है। आठ लेन का एक्सप्रेसवे, जिसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को कवर करेगा।
देश में लगातार बेहतर हाईवे का निर्माण जारी है। यह तस्वीर NH275 पर बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की है। इसे 29 जनवरी को नितिन गडकरी ने tweet करते लिखा था कि इस मनोरम दृश्यों को ड्रोन के माध्यम से कैप्चर किया गया। Courtesy: Droneman
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.