ओडिशा के सबसे ताकतवर मंत्री की कहानी: खुद के पास थी 80 कार तो पत्नी के लिए 65 कार खरीदी थी, बॉलीवुड सितारे करते थे चुनाव प्रचार

Minister Naba Kishore Das shot dead: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नब किशोर दास बीजेडी सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री माने जाते थे। कारों के बेहद शौकीन दास के पास 145 कारें थीं। आईए जानते हैं उनके जीवन के अनसुने किस्से...

Dheerendra Gopal | Published : Jan 29, 2023 7:52 PM IST

16
कम्युनिस्ट लीडर के रूप में राजनीति करियर की शुरूआत

नब कुमार दास ने अपने करियर की शुरूआत कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र शाखा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से की थी। हालांकि, बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। दो बार कांग्रेस से विधायक रहने के बाद वह 2019 में बीजू जनता दल में शामिल हो गए। जीत की हैट्रिक लगाने वाले दास को नवीन पटनायक सरकर के मंत्रिमंडल में जगह मिली और उनको स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।

26
फिल्मी कलाकारों से कराते थे प्रचार

नब किशोर दास अपने चुनावी कैंपेन के लिए भी काफी फेमस रहे हैं। वह पहली बार जब 2009 में चुनाव मैदान में उतरे तो बालीवुड सितारों को प्रचार में बुलाया। उनके पहले विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर और असरानी प्रचार करने आए थे। 2019 में उन्हें नवीन पटनायक सरकार में मंत्री बनाया गया।

36
ओडिशा के सबसे धनी मंत्रियों में शुमार

नब किशोर दास को ओडिशा का ताकतवर मंत्री के साथ साथ सबसे धनी मंत्री भी कहा जाता था। हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दास ने 34 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति घोषित की थी। नब किशोर दास, ओडिशा के झारसुगुडा जिला के एक प्रभावशाली नेता नेता माने जाते थे। झारसुगुडा राज्य का औद्योगिक क्षेत्र है। लॉ ग्रेजुएट नब किशोर दास खनन और ट्रांसपोर्ट की बिजनेस के साथ साथ कई अन्य बिजनेस भी करते थे। 

46
145 कारों को भी घोषित किया...

अपनी घोषित संपत्तियों में उन्होंने 145 कारों के बेडे़ को भी डिक्लेयर किया था। इनमें से 80 कारें उनके नाम थी जबकि पत्नी के नाम पर 65 कार थीं। इन कारों की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये घोषित किया था। इतनी बड़ी संख्या में कार रखने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि उनके परिवार के कई बिजनेस हैं। उनका बेटा भी बिजनेस में है। वह टैक्सपेयर हैं। एक से अधिक कार रखे हैं तो टैक्स भी दिए हैं।

56
कई लाइसेंसी हथियार भी रखते थे...

नब किशोर दास के पास कई लाइसेंसी हथियार भी थे। उनके पास  एक .32 रिवाल्वर, एक डबल बैरल राइफल और एक 12 बोर की बंदूक थी। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर के अलावा झारसुगुड़ा और रायराखोल में करोड़ों की संपत्तियों की घोषणा उन्होंने की थी।

66
पुलिसवाले ने मार दी गोली...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास की रविवार 29 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, ब्रजराजपुर क्षेत्र में वह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार से उतरने के बाद स्वागत के दौरान एक पुलिसवाले ने उनको गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। एयरलिफ्ट कराकर उनको भुवनेश्वर इलाज के लिए लाया गया। अपोलो अस्पताल भुवनेश्वर के डॉक्टर्स ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। मंत्री को मारने वाले एएसआई गोपाल दास को अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गोपाल दास उनका पीएसओ रह चुका है। पढ़िए पूरी कहानी…

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos