J&K में PM मोदी की 16 जबरदस्त बातें: एक परिवार पर हमला, दूसरे परिवार से विकास का वादा

Published : Mar 07, 2024, 02:25 PM ISTUpdated : Mar 07, 2024, 04:56 PM IST
PM Narendra Modi

सार

श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 का फायदा यहां की कुछ परिवारवादी पार्टियों ने उठाया।

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आर्टिकल 370 हटाए जाने की चर्चा की। पीएम ने कहा कि 370 का फायदा जम्मू-कश्मीर के कुछ राजनीतिक परिवारों ने उठाया। आज लोग जान गए हैं कि उन्हें गुमराह किया गया। आज जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

श्रीनगर में नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

"ये वो नया जम्मू-कश्मीर है जिसका इंतजार हमसभी को कई दशकों से था। इसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है।"

"आपके प्यार से जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञय हूं। 2014 के बाद जब भी आया मैंने कहा कि ये मेहनत मैं आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं। मैं देख रहा हूं कि मैं आपके दिलों को जीत रहा हूं। यह प्रयास जारी रहेगा।"

"कुछ समय पहले मैं जम्मू आया था। मैंने 32 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया था। आज यहां श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं को शुरू किया गया है।"

"जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है।"

"एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वो जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं हो पाते थे। गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी, जम्मू कश्मीर के लोगों को इसका लाभ नहीं होता था। देखिए वक्त कैसे बदला है। आज यहां जम्मू-कश्मीर से पूरे देश के लिए परियोजनाओं को लॉन्च किया गया है।"

"जब इरादे नेक हों तो नतीजे भी मिलते हैं। दुनिया ने देखा कि कैसे जम्मू-कश्मीर में जी20 का आयोजन हुआ। आज जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। 2023 में दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या पहले से ढाई गुना बढ़ी है।"

"जम्मू-कश्मीर आज तेज रफ्तार से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। यहां के लोगों को दो एम्स की सुविधा मिलने जा रही है। 7 नए मेडिकल कॉलेज, दो नए कैंसर अस्पताल स्थापित किए गए हैं। आईआईटी और आईआईएम जैसे शिक्षण संस्थान बने हैं।"

"आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की सफलता की कहानी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। स्टेडियम में भी कमल का निशान है। बीजेपी का चिह्न भी कमल है। कमल के साथ तो जम्मू-कश्मीर का गहरा नाता है।"

"जम्मू कश्मीर के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। आज जम्मू-कश्मीर के हर जिले में आधुनिक खेल सुविधाएं बनाई जा रही हैं। अब जम्मू-कश्मीर देश की शीतकालीन खेल की राजधानी के रूप में उभर रहा है।"

"आज जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जम्मू-कश्मीर खुलकर सांस ले रहा है। वंदिशों से ये आजादी आर्टिकल 370 हटने के बाद आई है। कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह किया। 370 से फायदा जम्मू-कश्मीर को था या कुछ राजनीतिक परिवार इसका लाभ उठा रहे थे? जम्मू-कश्मीर के लोग यह सच्चाई जान गए हैं कि उनको गुमराह किया जा रहा था।

"आज 370 नहीं है इसलिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है। उन्हें पूरे अवसर मिल रह हैं। पाकिस्तान से आए शरणार्थी, वाल्मीकि समाज के भाई बहन को वोट देने का अधिकार 70 साल से नहीं मिला था। उन्हें अब मिला है। अनुसूचित जनजातियों के लिए विधानसभा में सीटें आरक्षित हुई हैं।"

"परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दशकों तक अधिकारों से वंचित रखा। आज हर वर्ग को उनके अधिकार लौटाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बहुत बड़ी भुक्तभोगी JNK बैंक रही है। इसे तबाह करने में पहले की सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अपने रिश्तेदारों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। बैंक को इतना घाटा हुआ था कि आपके हजारों करोड़ रुपए डूबने का खतरा था। हमारी सरकार ने जेएनके बैंक बचाने के लिए एक के बाद एक कई रिफॉम किए। बैंक को 1 हजार करोड़ रुपए की मदद देना तय किया। गलत भर्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।"

"बीते 5 साल में जम्मू-कश्मीर के हजारों नौजवानों को पूरी पारदर्शिता के साथ बैंक में नौकरी मिली है। जेएनके बैंक फिर से मजबूत हुई है। जो बैंक कभी डूबने वाली थी उसे 1700 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।"

"5 साल पहले बैंक का बिजनेस 1.25 लाख करोड़ तक सिमट गया था। आज बैंक का बिजनेस 2.25 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। बैंक में जमा पैसा दोगुना हुआ है। यह 1.25 लाख करोड़ रुपए पार कर गया था। बैंक का NPA 11 फीसदी के पार पहुंच गया था। अब यह 5 फीसदी के करीब है।"

"जब ईमानदार सरकार होती है तो हर मुश्किल से जनता को निकाला जा सकता है। आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर परिवारवादी राजनीति का सबसे प्रमुख शिकार हुआ है। आज परिवारवादी लोग देश के विकास से, जम्मू-कश्मीर से विकास से परेशान होकर मुझ पर हमले कर रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। देश इनको जवाब दे रहा है। लोग कह रहे हैं मैं हूं मोदी का परिवार। मैंने जम्मू-कश्मीर को हमेशा अपना परिवार माना है।"

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: सभा में मधुमक्खी पालक ने की सेल्फी की डिमांड, PM ने ऐसे पूरा किया सपना

"मोदी अपने परिवार को यह विश्वास दिलाकर जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के विकास का अभियान नहीं रुकेगा। अगले 5 साल में जम्मू-कश्मीर और तेजी से विकास करेगा। कुछ दिनों में रमजान शुरू होने जा रहा है। मैं जम्मू कश्मीर की धरती से पूरे देश को इस पवित्र महीन की शुभकामनाएं देता हूं।"

यह भी पढ़ें- "सनातन राष्ट्र को कलंकित, जिहादियों को पुरस्कृत कर रहे कांग्रेसी, क्या ए राजा की जहर भरी भाषा से सहमत हैं सोनिया गांधी?"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली