दूरदर्शन के सीरियल 'स्वराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी

Published : Aug 17, 2022, 08:32 PM IST
दूरदर्शन के सीरियल 'स्वराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार शाम को दूरदर्शन के सीरियल 'स्वराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री मौजूद थे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार शाम को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संसद के बालयोगी सभागार में दूरदर्शन द्वारा बनाए गए धारावाहिक 'स्वराज' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री भी स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार आज शाम दो एपिसोड (एक शिवप्पा नायक पर और दूसरी रानी अब्बक्का पर) की स्क्रीनिंग हुई। शिवप्पा नायक को एक योग्य प्रशासक और सैनिक के रूप में याद किया जाता है। वह 1645 में गद्दी पर बैठे थे। उस समय वेल्लोर से शासन करने वाले विजयनगर साम्राज्य के अंतिम शासक श्रीरंगा राय III को बीजापुर सल्तनत ने हराया था। उन्होंने शिवप्पा से शरण मांगी थी।

मैंगलोर, कुंडापुरा और होन्नावर के बंदरगाहों को केलाडी के नियंत्रण में लाया गया था। इसके साथ ही पुर्तगालियों के बढ़ते खतरे को 1653 तक समाप्त कर दिया गया था। कन्नड़ तट पर विजय प्राप्त करने के बाद उन्होंने आधुनिक केरल के कासरगोड क्षेत्र पर चढ़ाई की थी और नीलेश्वर को जीत लिया था। चंद्रगिरि, बेकल, अदका किला, अरिक्कडी और मैंगलोर के किलों का निर्माण शिवप्पा नायक ने किया था।

रानी अब्बक्का विजयनगर साम्राज्य के तहत उल्लाल (उडुपी के पास) की रानी थीं। उनके शासनकाल में पुर्तगालियों ने विजयनगर पर हमला किया था। पुर्तगालियों ने विजयनगर को बर्बाद कर दिया था, लेकिन रानी अब्बक्का ने हार नहीं मानी थी। रानी के पति पुर्तगालियों से मिल गए थे, जिसके चलते उनकी हत्या हो गई थी।

75-एपिसोड का धारावाहिक है स्वराज 
स्वराज एक 75-एपिसोड का धारावाहिक है। यह स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और भारतीय इतिहास के बारे में कम ज्ञात कहानियों को प्रस्तुत करता है। यह 14 अगस्त से हर रविवार को रात 9 बजे से रात 10 बजे तक दूरदर्शन नेशनल पर प्रसारित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को अंग्रेजी के साथ-साथ नौ क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली और असमिया) में डब किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- BJP के संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और शिवराज, शाहनवाज को मिला डबल झटका

5 अगस्त को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन की उपस्थिति में आकाशवाणी भवन में धारावाहिक स्वराज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें- गृह मंत्रालय ने किया स्पष्ट, दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को EWS फ्लैट देने का कोई निर्देश नहीं

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day Security Alert: 30,000 जवान, AI स्मार्ट ग्लास और रियल-टाइम ट्रैकिंग से दिल्ली सील
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट