कोरोना काल में दिखा पीएम मोदी का प्रकृति प्रेम, आवास पर मोर को दाना खिलाते आए नजर, शेयर की ये कविता

Published : Aug 23, 2020, 01:17 PM IST
कोरोना काल में दिखा पीएम मोदी का प्रकृति प्रेम, आवास पर मोर को दाना खिलाते आए नजर, शेयर की ये कविता

सार

कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई रूप नजर आए। इस बार पीएम का प्रकृति से प्रेम नजर आया। मोदी पीएम आवास पर मोर को दाना खिलाते नजर आए। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद शेयर किया है। इस वीडियो में वे मोर की काफी करीब से देखते नजर आ रहे हैं।   

नई दिल्ली. कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई रूप नजर आए। इस बार पीएम का प्रकृति से प्रेम नजर आया। मोदी पीएम आवास पर मोर को दाना खिलाते नजर आए। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद शेयर किया है। इस वीडियो में वे मोर की काफी करीब से देखते नजर आ रहे हैं। 

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए एक कविता भी शेयर की। उन्होंने लिखा, भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूंजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा, अंतर्मन की अनंत धारा मन मंदिर में उजियारा सारा, बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।

पीएम मोदी ने वीडियो किया शेयर

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TMC विवाद: खामोश! मेरी लीडर ममता दीदी न कि अभिषेक बनर्जी
Ahmedabad Plane Crash Survivor: एक साल बाद भी नहीं मिटा हादसे का दर्द, अकेले बचे विश्वास रमेश ने बयां की आपबीती