PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क में नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी, तैयार की जा रही 20 फीट की माला

Published : Jun 20, 2023, 02:05 PM ISTUpdated : Jun 20, 2023, 02:06 PM IST
PM Narendra Modi

सार

प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग न्यूयॉर्क में नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। 20 फीट लंबी फूलों की माला तैयारी की गई है। माला में भारतीय राष्ट्र ध्वज के तीनों रंग हों इसका ध्यान रखा गय है।

न्यूजर्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिन की अमेरिका यात्रा (Narendra Modi United States visit) पर रवाना हो गए हैं। 21 जून को वह न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। प्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा न्यूयॉर्क में नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करने की तैयारी है। इसके लिए 20 फीट लंबी फूलों की माला तैयार की जा रही है।

न्यूजर्सी के वेद मंदिर में बहुत से प्रवासी भारतीय 20 फीट लंबी फूलों की माला बनाने के लिए जुटे हैं। इस माला में भारतीय राष्ट्र ध्वज के तीनों रंग हों इसका ध्यान रखा जा रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के चेयरमैन अंकुर वैद्य ने कहा, "सभी महिलाएं और पुरुष माला तैयार करने में कठिन परिश्रम कर रहे हैं। सभी उम्र के लोग माला तैयार करने में शामिल हैं। बच्चों से लेकर वयस्क तक इस काम में हाथ बंटा रहे हैं।"

ताजे चुने हुए फूलों से बनाई माला

माला बनाने में जुटीं स्मिता मिक्की पटेल ने बताया कि इसके लिए हमने आस-पास के खेतों से ताजे चुने गए फूल मंगाए गए थे। प्रत्येक फूल को हाथ से चुना गया, छंटनी की गई और माला में सेट किया गया। माला तैयार करते वक्त मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया और प्रधानमंत्री से सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की।

नरेंद्र मोदी ने माला स्वीकार की तो सफल होगी कोशिश

वेद मंदिर के पुजारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी माला स्वीकार करते हैं तो हमारी कोशिश सफल होगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष केनी देसाई ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद सुखद क्षण है। हमारे प्रधानमंत्री हीरो हैं। वह रॉक स्टार हैं। वह पूरी दुनिया में फेसम हैं। वह विश्व के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री हैं।

देसाई ने कहा प्रवासी भारतीय समुदाय पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित है। संयुक्त राष्ट्र में नरेंद्र मोदी योग करेंगे। उनके साथ 144 देश के लोग योग करने वाले हैं। भारत पूरी दुनिया को संदेश देता है कि हम अपनी ओर नहीं देखते। हम सभी को शांति, प्रेम, सद्भाव, समृद्धि और शांति के लिए एक साथ लाते हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?