बालासोर पहुंचे PM Modi ने कहा-जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा...

Published : Jun 03, 2023, 05:40 PM ISTUpdated : Jun 04, 2023, 12:07 AM IST
PM Narendra Modi visit Balasore Odisha

सार

Coromandel Express Train accident: बालासोर जिले के बहनगा बाजार स्टेशन के पास, कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में, तीन ट्रेनों के टकराने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई।

Coromandel Express Train accident: ओडिशा में शुक्रवार शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे (Odisha Trains Accident) का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असह्य वेदना महसूस कर रहा हूं। यह बहुत बड़ा दर्दनाक और वेदना से परे मन को विचलित करने वाला है। जिन परिवारों के लोग घायल हुए हैं उनके लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जो परिजन हमने खोए हैं, वह वापस तो नहीं आ पाएंगे लेकिन सरकार उनके दु:ख में शामिल है। सरकार के लिए यह घटना दु:खदायी है। हर प्रकार के जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सख्त से सख्त सजा होगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा।

शनिवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर पहुंचे। यहां घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पीएम मोदी वायुसेना के चॉपर से भुवनेश्वर से बालासोर पहुंचे थे।

मौके पर लोगों से की बातचीत, अधिकारियों से स्थितियां के बारे ली जानकारी

हादसे की जगह पर पहुंचे पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बलों के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस भीषण त्रासदी को कम करने के लिए 'संपूर्ण सरकार' दृष्टिकोण पर जोर दिया। पीएम ने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से साइट से बात की। उन्होंने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।

पीएम मोदी नई दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचे। वायुसेना के चॉपर से यहां से वह सीधे बालासोर आए। पीएम मोदी भुवनेश्वर से लगभग 170 किलोमीटर उत्तर में बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर घटना स्थल के पास वायु सेना के एक हेलिकॉप्टर से उतरे। फिर घटनास्थल गए। यहां के बाद कटक के हॉस्पिटल में जाकर घायलों का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद हैं। रेल मंत्री शनिवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचे थे। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बेहद भीषण रेल हादसा हुआ था।

यह भी पढ़ें:

Coromandel Express Accident: यह है बुलंद भारत की साझी संस्कृति, खुशियों में आए न आएं, दु:ख की घड़ी में मदद को बढ़ जाते हैं हजारों हाथ…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Padma Awards 2026: इन 45 लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
EU-India Summit 2026: फ्री ट्रेड, डिफेंस और डेमोक्रेसी-दिल्ली में तय होने वाला है नया रोडमैप