लालकृष्ण अडवाणी से मिलने घर पहुंचे PM मोदी, जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

Published : Nov 08, 2025, 07:30 PM ISTUpdated : Nov 08, 2025, 08:03 PM IST
PM Modi meets LK Advani

सार

PM Modi LK Advani Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ BJP नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर उनके आवास जाकर बधाई दी। उन्होंने भारत रत्न आडवाणी को देश की राजनीति में बड़ा योगदान देने वाला दूरदर्शी नेता बताया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

PM Modi meets LK Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम शनिवार शाम एलके आडवाणी के आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इससे पहले प्रधानमंत्री ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी थी। आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए हैं।

एलके आडवाणी को इन नेताओं ने भी दी बधाई

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आडवाणी जी ने संगठन को गांवों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया, बतौर गृहमंत्री देश की सुरक्षा को मजबूत बनाया। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में सबसे आगे रहे और रथ यात्रा निकालकर देशभर में जनजागरण किया। ईश्वर से आडवाणी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

BJP को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले नेता हैं आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने बीजेपी को जमीन से उठाकर सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भाजपा की स्थापना में मुख्य भूमिका में रहे। 2002-2004 तक वाजपेयी सरकार में देश के उप-प्रधानमंत्री बने। पार्टी संगठन, रणनीति और जनसंपर्क में मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते रहे। उनका राजनीतिक सफर भारत की राजनीति में एक अलग ही पहचान रखता है।

1990 की रथ यात्रा जिसने इतिहास बदल दिया

आडवाणी की 1990 की रथ यात्रा को भारत की राजनीतिक परिवर्तन यात्रा कहा जाता है। यह यात्रा अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की बड़ी वजह बनी। उसी दौर में आडवाणी देश के सबसे बड़े जन नेता के रूप में उभरे।

इसे भी पढ़ें- PM मोदी का RJD पर तीखा वार: बिहार को स्टार्टअप्स चाहिए, ‘हैंड्स अप’ गैंग नहीं!

इसे भी पढ़ें- बनारस के बच्चे ने सुनाई ऐसी कविता कि पीएम मोदी भी रह गए मुस्कुराते - देखें वायरल वीडियो!

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला