पुलिस ने चालान काटा, गुस्साए व्यक्ति ने लगा दी अपनी मोटरसाइकिल में आग

Published : Jan 02, 2020, 12:38 PM IST
पुलिस ने चालान काटा, गुस्साए व्यक्ति ने लगा दी अपनी मोटरसाइकिल में आग

सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर संगम विहार निवासी विकास का चालान काट दिया और वाहन जब्त कर लिया।

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा चालान काटे जाने पर एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर संगम विहार निवासी विकास का चालान काट दिया और वाहन जब्त कर लिया।

 

 

मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार-

इसके बाद विकास ने मोटरसाइकिल को आग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास