ये क्या हुआ? कभी विवाद खड़ा करने वाले दिग्गी राजा ने राम मंदिर के लिए खुद दिया 1 लाख का चंदा

Published : Jan 18, 2021, 03:43 PM ISTUpdated : Jan 18, 2021, 03:48 PM IST
ये क्या हुआ? कभी विवाद खड़ा करने वाले दिग्गी राजा ने राम मंदिर के लिए खुद दिया 1 लाख का चंदा

सार

अयोध्या में बनने जा रहे राममंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से देशभर में सहयोग राशि लेने का काम शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े देशभर से करीब 5 लाख 50 हजार लोग गांव-गांव तक जाएंगे। 13 करोड़ लोगों से धन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कई आरोप लगाए थे। लेकिन अब उन्होंने खुद 1 लाख रुपए से ज्यादा का चंदा दिया है।

नई दिल्ली. अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के निर्माण को लेकर अकसर आरएसएस और भाजपा को घेरने वाले कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने खुद 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चंदा दिया है। हैरानी की बात यह है कि वे अकसर चंदा अभियान पर सवाल खड़े करते रहे। बता दें कि अयोध्या में बनने जा रहे राममंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से देशभर में सहयोग राशि लेने का काम शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े देशभर से करीब 5 लाख 50 हजार लोग गांव-गांव तक जाएंगे। 13 करोड़ लोगों से धन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले दिनों राष्ट्रपति ने 5 लाख रुपए का चेक दिया था। इसे लेकर कुछ पार्टियों ने राजनीति शुरू कर दी थी। 

चंदे का लेखा-जोखा मांगा
दिग्विजय सिंह ने चंदे का चेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये राम जन्‍मभूमि तीर्थ ट्रस्‍ट को भेजा है। दिग्विजय सिंह ने मोदी को पत्र भी लिखा है, जिसमें चंदा जुटाने का काम सौहार्द्रपूर्ण तरीके से करने की अपील की है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पुराने चंदे का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की मांग भी उठाई है। बता दें कि दो दिनों में 100 करोड़ रुपए चंदा मिलने की खबर है।

दिग्विजय सिंह ने यह लगाया था आरोप...
पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि धन जुटाने रैलियों के दौरान मध्य प्रदेश में मुस्लिम इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए चंदा उगाने के लिए मोहल्लों में हथियार लेकर भड़काने वाले नारे लगाए जा रहे हैं। 

प्रज्ञा भारती के बराबर दिया चंदा
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती ने अपने वेतन से इतना ही चंदा दिया है। चंदा अभियान पर कांग्रेस के सवाल खड़ा करने पर साध्वी ने कहा था कि अगर कांग्रेस भी सहयोग करती, तो अच्छ बात है। ऐसा करके वो अपने पापों से मुक्त हो जाएगी। बता दें कि प्रज्ञा भारती ने दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव में हराया था। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने यह कहकर विवाद खड़ा किया था कि मंदिर के लिए निर्माण के लिए यह शुभ मुहूर्त नहीं है।

यह भी पढ़ें

सवा तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर, नींव का काम शुरू

मंदिर के लिए दान देने के बाद अक्षय कुमार को क्यों सुनानी पड़ी राम सेतु से जुड़ी ये कहानी?

अर्नब के बहाने इमरान ने आतंकवाद की गेंद मोदी के पाले में उछाली, जानिए क्या किया ट्वीट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला