
मुंबई। 2008 के मालेगांव विस्फोट की आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर हेल्थ ग्राउंड (Health Ground) पर जमानत पर हैं। बुधवार को वे लंबे समय बाद आखिरकार एनआईए (NIA)की स्पेशल कोर्ट में पेश हुईं। हालांकि, उन्होंने कोर्ट पहुंचते ही कहा कि मुझे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होना है। उनके वकील ने बताया कि सांसद एयरपोर्ट से आई हैं और उन्हें यहां से डायरेक्ट अस्पताल जाना है।
प्रज्ञा विशेष न्यायाधीश पीआर सित्रे के सामने पेश हुईं। उनके वकील ने बताया कि अदालत ने सांसद को तलब नहीं किया था, लेकिन वह खुद पेश हुईं, क्योंकि वह अपने इलाज के लिए मुंबई में हैं।
सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने उनसे पूछा- क्या अब आप ठीक हैं? पिछली बार आपने कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बताई थीं। इस पर प्रज्ञा ने कहा कि डॉक्टर बताएंगे कि मुझे कितने समय अस्पताल में रहना होगा। इसके बाद अदालत ने कहा कि जब भी जरूरत पड़े, तब आपको कोर्ट आना पड़ेगा। आप अपने वकील से पूरी जानकारी ले लें। इसके बाद प्रज्ञा कोर्ट से चली गईं।
2017 में मेडिकल ग्राउंड पर मिली थी जमानत
प्रज्ञा महाराष्ट के मालेगाांव में 2009 में हुए बम धमाकों की आरोपी हैं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। धमाकों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। प्रज्ञा को 2017 में कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर ही जमानत दी थी। इससे पहले वह 9 साल तक जेल में रहीं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते जनवरी में प्रज्ञा ने कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी थी।
फुटबॉल खेलते तो कभी डांस करते वीडियो पर घिरीं
अक्सर व्हीलचेयर पर दिखने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा का एक वीडियो पिछले महीने आया था। इसमें वे भोपाल में महिलाओं के साथ कबड्डी खेलती दिख रही थीं। यह क्लिप वायरल होने के बाद प्रज्ञा ने वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को रावण कहा था। उन्होंने कहा था कि उसका बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाएगा। इससे पहले उनके फुटबॉल खेलते, कबड्डी खेलते और एक शादी समारोह में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनसे प्रज्ञा विवादों में घिरीं। लोचक और विपक्षी कांग्रेस नेता अक्सर यह मुद्दा उठाते रहते हैं कि प्रज्ञा कोर्ट में पेशी के वक्त अपनी सेहत का हवाला देती हैं, जबकि बाकी समय में वे फुटबॉल भी खेल लेती हैं।
यह भी पढ़ें
BJP सांसद प्रज्ञा का अनोखा अंदाज, खेल रहीं कबड्डी तो कर रहीं डांस..कांग्रेस ने कहा-अब बीमार नहीं साध्वी
Kapil Sharma शो के गार्ड ने Smriti Irani को पहचानने से किया इनकार, गुस्से में शूटिंग किए बिना ही लौटीं