राष्ट्रपति की दो दिनी आंध्र यात्रा: Navy Day समारोह के साथ तिरुपति के मंदिरों में मत्था टेकेंगी द्रौपदी मुर्मू

Published : Dec 01, 2022, 06:05 PM ISTUpdated : Dec 01, 2022, 06:20 PM IST
राष्ट्रपति की दो दिनी आंध्र यात्रा: Navy Day समारोह के साथ तिरुपति के मंदिरों में मत्था टेकेंगी द्रौपदी मुर्मू

सार

विशाखापत्तनम के अनंतगिरी में नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरुपति के लिए रवाना होंगी। यहां वह तिरुपति के मंदिरों का दर्शन करेंगी। 5 दिसंबर की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू पवित्र तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित श्रीवारी मंदिर में वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा करेंगी।

President of India Andhra Pradesh visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सप्ताह आंध्र प्रदेश की दो दिवसीय दौरा पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 4 व 5 दिसंबर को राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह विशानापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी। इसके बाद वह तिरुपति जाकर कई मंदिरों में मत्था भी टेकेंगी। तिरुपति मंदिर में दर्शन के बाद वह वापस दिल्ली लौट आएंगी।

राष्ट्रपति ऑफिस ने जारी किया शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऑफिस से उनकी दो दिनी आंध्र प्रदेश दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है। वह अगले 4 व 5 दिसंबर को आंध्र के कई शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति चार दिसंबर को सुबह सवा दस बजे विजयवाड़ा पहुंचेंगी। यहां से वह सीधे राजभवन के लिए रवाना होंगी। विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में स्थित पोरंकी गांव में राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन सम्मान में भाग लेंगी। दोपहर में वह राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा सम्मान भोज में शिरकत करेंगी। दोपहर भोजन के बाद वह विशाखापत्तनम के लिए फ्लाइट लेंगी।

नौसेना दिवस समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

नौसेना दिवस पर विजाग के रामकृष्ण बीच पर समारोह आयोजित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति, सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर भी होते हैं। समारोह में वह रामकृष्ण बीच पर नेवी का शक्ति प्रदर्शन देखेंगी। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय और रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाइवे मिनिस्ट्री के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल मोड में उद्घाटन भी करेंगी।

कुरनूल जिले में इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कुरनूल जिले में नेशनल ओपन एयर रेंज और कृष्णा जिले के निम्मकुरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की एडवांस्ड नाइट विजन प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह NH-340 के रायचोटी-अंगल्लू खंड, NH-205 पर चार-लेन रोड-ओवर-ब्रिज और कुरनूल शहर, धोन और NH-44 पर सर्विस रोड में सड़कों पर सिक्स लेन ग्रेड-सेपरेट स्ट्रक्चर्स का उद्घाटन करेंगी। श्रीमती मुर्मू, श्री सत्य साईं जिले में NH-342 के मुदिगुब्बा-पुट्टापर्थी खंड को चौड़ा करने की आधारशिला भी रखेंगी।

तिरुपति मंदिर में करेंगी दर्शन

विशाखापत्तनम के अनंतगिरी में नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरुपति के लिए रवाना होंगी। यहां वह तिरुपति के मंदिरों का दर्शन करेंगी। 5 दिसंबर की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू पवित्र तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित श्रीवारी मंदिर में वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा करेंगी। वेंकटेश्वर स्वामी का पूजा करने के बाद वह तिरुपति में श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर तिरुपति हवाईअड्डे से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें:

Digi Yatra App: इन 3 एयरपोर्ट पर अब नहीं दिखाना होगा डॉक्यूमेंट, चेहरे से स्कैन हो जाएगी पूरी कुंडली

बॉम्बे HC में दो सीनियर एडवोकेट्स बनें जज, SC कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र ने किया मंजूर, 10 नाम वापस

महाराष्ट्र और कर्नाटक का एक-दूसरे के गांवों पर दावा से बढ़ा विवाद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके