मोरबी हादसा: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया दुख, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से कहा- करें मदद

Published : Oct 31, 2022, 11:22 AM ISTUpdated : Oct 31, 2022, 01:37 PM IST
मोरबी हादसा: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया दुख, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से कहा- करें मदद

सार

गुजरात के मोरबी में पुल नदी में गिरने से 134 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा गया है।  

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुजरात के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव अभियान में मदद देने की अपील की है। वहीं, कुछ कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाला ने इसे मानव निर्मित त्रासदी बताया है। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या यह घटना धोखाधड़ी के चलते हुई है? 

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि राहत और बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है। सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही है। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया कि मोरबी में हुई त्रासदी ने मुझे चिंतित कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने जताया दुख
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोरबी पुल हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने संदेश में हादसे पर सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की है। पुतिन ने कहा, "गुजरात में हुए हादसे पर मेरी संवेदना स्वीकार करें। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मेरी कामना है कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द सवस्थ हो जाएं।"

रणदीप सुरजेवाला ने उठाए सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि गुजरात के मोरबी में एक पुल ढह गया है। कई लोगों के नदी में गिरने की खबर है। मैं ईश्वर से सबके जीवन और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि  क्या यह सीधे तौर पर आपराधिक साजिश नहीं है? बीजेपी सरकार ने बिना 'फिटनेस सर्टिफिकेट' के पुल को जनता के लिए कैसे खोलने दिया। क्या यह आचार संहिता लागू होने से पहले वोट बटोरने के लिए जल्दबाजी में किया गया था? पुल की मरम्मत का काम कैसे किया गया? क्या उनका भाजपा से संबंध है? 

यह भी पढ़ें- मरम्मत के बाद पांच दिन पहले फिर से खुला था मोरबी पुल, नहीं मिला था फिटनेस सर्टिफिकेट

अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और अन्य अधिकारियों से मैंने बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह राहत कार्य में लगा हुआ है। एनडीआरएफ भी जल्द ही मौके पर पहुंच रहा है। प्रशासन को घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि एनडीआरएफ ने रविवार को तीन टीमों को गुजरात के मोरबी जिले में भेजा था। 

यह भी पढ़ें- मोरबी हादसा : झूलते पुल के टूटने से BJP सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे लापरवाह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?