
नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव 2022 (President Election 2022) के लिए वोटिंग की जा रही है। इस दौरान जिस विशेष मार्कर का उपयोग किया जा रहा है, उसकी स्याही को जल्दी मिटा पाना बेहद मुश्किल है। इस स्याही को आसानी से नहीं मिटाया जा सकता। प्रेसीडेंट इलेक्शन के लिए जिस मार्कर पेन का उपयोग किया जा रहा है, उस एक पेन से 1000 बार वोट दिया जा सकता है।
कहां बनती है स्पेशल स्याही
आज राष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है पूरे देश में मतदान को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से एक खास तरह का मार्कर पेन दिया गया है। बैंगनी स्याही के इस मार्कर पेन से मतदाताओं को वोट देना होता है। ताकि यह पता चल सके कि मतदाता ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन कर लिया है। यह विशेष मार्कर पेन कर्नाटक के मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। इसमें खास तरह की स्याही डाली गई है, जिसे आसानी से मिटा पाना संभव नहीं है।
54 वर्षों से हो रही है आपूर्ति
कर्नाटक में यह विशेष प्रकार की स्याही बनाई जाती है। जिसका उपयोग चुनाव के दौरान होता है। केंद्रीय चुनाव आयोग पिछले 54 वर्षों से इसी स्याही का प्रयोग कर रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के वोट का खर्च 700 रुपए आता है। विधायकों के वोटों का मूल्य अलग-अलग राज्यों में अलग होता है। राज्य के मामलों में विधायकों के वोट पर 151 रुपए का खर्च आता है। राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के मतपत्रों का कलर हरा होता है। वहीं विधायक जिस बैलेट पेपर का इस्तेमाल करेंगे, उसका कलर गुलाबी होता है। इस बैलेट पेपर पर इस विशेष मार्कर पेन से ही सांसद व विधायक वोटिंग करेंगे।
2017 से पेन का हो रहा उपयोग
इस विशेष पेन का उपयोग 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही किया जा रहा है। यह विशेष मार्कर पेन केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा ही जारी किया गया है। इस पेन की खासियत यह है कि स्याही लंबे समय तक टिकी रहती है। इसकी स्याही आसानी से खराब नहीं होती है। एक पेन से कम से कम 1000 बार वोट करना संभव होगा। राष्ट्रपति के मत में पसंदीदा उम्मीदवार के आगे क्रमांक लिखा होना चाहिए। सीरियल नंबर के अनुसार वोटों की संख्या डाली जानी चाहिए। लेकिन यह रोमन अक्षरों या संख्याओं में होना चाहिए। बैलेट पेपर पर कोई शब्द नहीं लिखा जा सकता है। इस विशेष मार्कर पेन से ही वोट किया जा सकता है। किसी अन्य पेन का उपयोग नहीं किया जा सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो वह वोट रद्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
President Election 2022: कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव, किस तरह तय होती है वोट वैल्यू, जानें सबकुछ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.