
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रघुवर दास को ओडिशा और का राज्यपाल नियुक्त किया है। इंद्र सेना रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
रघुबर दास को ओडिशा का 26वां राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रघुबर दास 2014 से 2019 के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री थे। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दास ने दो बार झारखंड बीजेपी अध्यक्ष के रूप में काम किया। गणेशी लाल ओडिशा के 25वें राज्यपाल थे। उन्होंने 2018 में शपथ ग्रहण किया था।
आपातकाल के दौरान जेल गए थे रघुवर दास
68 के रघुवर दास ओबीसी समुदाय से आते हैं। वह पांच बार बिहार और झारखंड विधानसभाओं के लिए चुने गए। उन्होंने 1995 से 2019 तक जमशेदपुर पूर्व का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले आंदोलन में भाग लिया था और आपातकाल के दौरान जेल गए थे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी शुक्रवार को लॉन्च करेंगे भारत का पहला रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, 180 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
भाजपा के नेशनल प्रेसिडेंट हैं इंद्र सेना रेड्डी
इंद्र सेना रेड्डी भाजपा के नेशनल प्रेसिडेंट हैं। वह तेलंगाना में भाजपा के बड़े नेता हैं। वह आंध्र प्रदेश से तीन बार विधायक चुने गए। वर्तमान में सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के 19वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। वह बिहार से भाजपा नेता हैं। पहले हरियाणा के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- MSP पर कैबिनेट मीटिंग: मसूर-सरसों की कीमतें सबसे ज्यादा तय की गईं, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.