कोलकाता हत्याकांड: राष्ट्रपति बोलीं- डर गई थी मैं, महिलाएं नहीं उपभोग की वस्तु

Published : Aug 28, 2024, 04:59 PM ISTUpdated : Aug 28, 2024, 05:49 PM IST
President Droupadi Murmu

सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में गुस्सा व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कुछ लोग महिलाओं को अक्षम और बुद्धिहीन समझते हैं और ऐसी सोच को बदलना होगा।

नई दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने गुस्सा और गहरा दुख व्यक्त किया है। एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में उन्होंने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अब बहुत हो गया। महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझना बंद होना चाहिए। देश की महिलाओं की प्रगति में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगनी चाहिए। कुछ लोग महिलाओं को अक्षम और बुद्धिहीन समझते हैं। ऐसी सोच को बदलना होगा। महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार और उन्हें नीचा दिखाने वाली बातें किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- "कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मुझे पता चला तो मैं बहुत निराश हो गई। डर गई। सबसे दुख की बात यह है कि यह अपनी तरह की अकेली घटना नहीं थी। कोलकाता में जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब भी अपराधी दूसरी जगहों पर घात लगाए बैठे थे। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता।"

ममता बनर्जी बोलीं- रेप के मामलों में दोषियों को फांसी की सजा वाला विधेयक पास करेंगे

इस बीच, पश्चिम बंगाल में बुधवार को भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रेप के मामलों में दोषियों को फांसी तय करने वाला विधेयक अगले सप्ताह विधानसभा में पारित किया जाएगा। डॉक्टर की हत्या के बाद उठे विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 

ममता बनर्जी ने कहा कि 10 दिनों के भीतर सजा सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारित विधेयक राज्यपाल को भेजा जाएगा। अगर राज्यपाल ने इस पर साइन नहीं किए तो वह राजभवन के सामने धरने पर बैठेंगी। ममता बनर्जी ने यह घोषणा कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए की।

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच ममता बनर्जी ने यह घोषणा की है। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अत्याचारों के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि राज्य में हर दिन 90 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और स्थिति चिंताजनक है। दूसरी ओर, भाजपा ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह एक तरफ अपराधियों को बचा रही हैं और दूसरी तरफ दिखावा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाल प्रोटेस्ट पर भड़कीं ममता, 'कभी मोदी के खिलाफ बंद क्यों नहीं करते'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट